कुपोषण से मुक्ति: जिला स्तरीय प्रशिक्षण 11 से
स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का आवासीय प्रशिक्षण होगा

रतलाम
जिले में व्हील ग्लोबल फाऊंडेशन और आईआईटी मुंबई के तत्वावधान में रतलाम जिले को कुपोषण से मुक्ति के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित किया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डाँ. अजहर अली ने बताया कि शहर के होटल क्षमता सागर में 11 से 22 नवंबर तक स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों को कुपोषण से मुक्ति के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण का आईआईटी मुंबई की डॉक्टर रूपल दलाल एवं डॉ. देवजी द्वारा संचालन किया जाएगा।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ 11 नवंबर को होटल समता सागर में कलेक्टर राजेश बाथम की उपस्थिति में किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान चार दिवसीय प्रशिक्षण के तीन बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद चंदेलकर ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान कर परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ताकि जिले में कुपोषण से मुक्ति मिल सके। 
