Uncategorized

125 कैमरों में 250 घंटे की फुटेज से हाथ आए बहन के हत्यारे भाई

बीती 30 मई को शक्कर की बोरी में एक युवती का जला हुआ शव पुलिस ने बरामद किया तो आसपास हडक़ंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में मृतिका के परिजनों और तमाम लोगों से पूछताछ की मगर कही कोई सफलता हाथ नही लग रही थी। ऐसे में पुलिस ने युवती के घर से लेकर घटना स्थल तक के 125 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच करना शुरु की जिसमें 250 घंटे की मेहनत लग गई, और इसी मेहनत के बदले इस सनसनीखेज हत्याकांड से पर्दा भी उठ गया। पुलिस के अनुसार बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज दो भाईयों ने ही अपनी 18 वर्षीय बहन को मौत के घाट उतारा था।
मामला यूपी के हरदोई इलाके का है। हरदोई पुलिस के अनुसार अतरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंवाया से गहदौ जाने वाले मार्ग के किनारे 30 मई को शक्कर की बोरी में जला हुआ एक लडक़ी का शव बरामद हुआ था. घटना के खुलासे के लिए स्वाट सर्विलांस और अतरौली पुलिस को लगाया गया था. कड़ी जांच पड़ताल के बाद मृतका के शव की पहचान बिट्टी उर्फ सुनीता पुत्री प्यारेलाल उम्र 18 वर्ष निवासी कायस्थाना कस्बा व थाना काकोरी लखनऊ के रूप में हुई थी। जांच में पता चला कि आरोपी भाइयों ने बहन का गला घोटने के बाद उसकी लाश को शक्कर के बोरे में बंद उसमे आग लगा दी। पुलिस ने दोनो भाईयों को हिरासत में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button