Uncategorized

पति + पत्नी + “वो” = मर्डर

पत्नी पति की छाती पर बैठी, प्रेमी ने घोपे चाकू

हम दो हमारा एक के साथ जीवन बसर कर रहे सुखी परिवार में आग उस समय लगने लगी जब पत्नी को पड़ोस में रहने वाले आँटो रिक्शा चालक से प्यार हो गया। पति को जब इस मामले की भनक लगी तो उसने पत्नी को हडक़ाया। इस अनबन के चलते पति घर छोडक़र गई तो पति उसे समझा कर घर लाया। इस पर पत्नी अपने साथ प्रेमी को भी घर ले आई और फिर पति, पत्नी और प्रेमी तीनों एक साथ रहने लगे। कुछ समय बाद इस बात ने तूल पकड़ा तो रात में सो रहे पति की छाती पर बैठकर पत्नी गला दबाने लगी और प्रेमी ने चाकूओं से कई वार कर पति को मौत के घाट उतार कर लाश को ठिकाने लगा दिया।
मामला दिल्ली के निकट गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र का है जहां गत 22 दिसंबर को बेहरामपुर क्षेत्र में अज्ञात शव मिला जिसकी शिवम के रुप में हुई थी।
पुलिस ने मामले की जांच में पाया कि शिवम की हत्या में इसकी पत्नी प्रिंयका और इसके प्रेमी गर्जन यादव का हाथ है। इन्हे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पहले इन्होने वारदात को अंजाम देने से इंकार किया। मगर जब कड़ाई बरती गई तो इन्होने अपराध कबूल कर हत्या में उपयोग किए गए चाकू भी पुलिस को सौप दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button