Uncategorized

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ कल से

जया किशोरीजी की भागवत कथा से पूर्व नगर में निकलेगी भव्य कलश यात्रा

रतलाम, शहर का वातावरण 2 अक्टूबर से एक बार फिर धर्ममय होने जा रहा है। आम्बेडकर मैदान में आयोजित जया किशोरी की कथा को लेकर चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा भव्य तैयारिया को अंतिम रुप दिया गया है। यहां प्रसिद्ध कथावाचक सुश्री जया किशोरीजी के मुखारविंद से 2 से 8 अक्टूबर तक होने वाली श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा निकलेगी। इस आयोजन को लेकर पिछले दिनों फाउंडेशन अध्यक्ष, विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में इसके स्वरूप को लेकर बैठक हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने कथा से पूर्व 2 अक्टूबर को निकलने वाली भव्य कलश यात्रा के स्वरूप के संबंध में चर्चा की। कलश यात्रा बाजना बस स्टैंड चौराहा, जैन स्कूल से दोपहर 12:30 बजे निकलेगी। इसमें हजारों माताएं-बहने सिर पर कलश लेकर चलेगी। कलश यात्रा चांदनी चौक, तोपखाना, बजाज खाना, गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार, पैलेस रोड, नगर निगम, मेहंदीकुई बालाजी मंदिर, छत्रीपुल होकर बीमा अस्पताल के पास से अंबेडकर ग्राउंड स्थित कथा स्थल पर पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित होगी। कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक उत्सव होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button