क्राइम

नीमच से आरोपी को ले जा रही छत्तीसगढ़ पुलिस की गाड़ी पलटी, 1 की मौत

मध्यप्रदेश के नीमच जिले में आपत्तिजनक वीडिय़ों वायरल करने के मामले में एक आरोपित को हिरासत में लेकर छत्तीशगढ़ जा रही पुलिस का वाहन जबलपुल के निकट पलट गया। वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच घायल होना बताए जा रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ थाना पुलिस बीते दिनों नीमच आई थी, यहां से आरोपित को हिरासत में लेकर मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली प्रभारी सचिनसिंह, एएसआई दिनेश चौहान, हेड कास्टेबल प्रमोद यादव और जितेन्द्र ठाकुर आदि लौट रहे थे, उसी दौरान जबलपुर के भेड़ाघाट में वाहन अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकराया और पलट गया। वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत होना बताई गई है वही आरोपित समेत पांच घायल हुए है जिन्हे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button