उद्धव ठाकरे की चेतावनी- राज्यपाल इस्तीफा दे वरना .. महाराष्ट्र बंद किया जाएगा
छत्रपति शिवाजी महाराज पर की गई टिप्पणी के बाद उभरे विरोध को ठाकरे की शिवसेना ने लपका

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर की गई टिप्पणी का महाराष्ट्र में विरोध शुरु हो गया है। इसी विरोध को उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने लपक लिया है और ठाकरे ने राज्यपाल को चेतावनी दी है कि अगर वे दो दिन में इस्तीफा नही देखे तो महाराष्ट्र बंद किया जाएगा इस दौरान कही किसी तरह का दंगा फसाद नही होगा मगर इसका असर बहुत दूर तक जाएगा।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों एक समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किसी विषय पर बोलते हुए छत्रपति शिवाजी का जिक्र करते हुए उन्हें पुराने जमाने का बताया था. इस बयान पर उसी सभा में विरोध भी हुआ था। इसी विरोध को ठाकरे ने लपकते हुए विरोध शुरु किया और राज्यपाल के लिए ‘पार्सल’ शब्द का इस्तेमाल किया. कहा कि ‘ये जो पार्सल आया था एमाजॉन से, वो चला जाए तो अच्छा है वरना भेज दिया जाएगा. ठाकरे राज्यपाल के खिलाफ बोलते समय यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि राज्यपाल अब बूढ़े हो गए हैं. इन्हें राजभवन में नहीं, वृद्धाश्रम में रहना चाहिए. उद्धव ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी जोरदार हमला बोलते हुए कहां कि दिल्ली के सहारे जो सरकार चला रहे हैं, वह कहा राज्यपाल के खिलाफ कुछ बोल पाएंगे.
