क्राइम

वनकर्मी को पुलिस समझ बैठा प्रेमी, प्रेमिका को छोडक़र नहर में छलाग लगाई, मौत

नाबालिंग युवती को लेकर भाग रहा था, युवक, दो दिन बाद मिला शव

 

एक युवक नाबालिंग युवती को लेकर भाग रहा था, रास्ते में उसे कुछ खाकी वर्दी वाले दिखाई दिए जिन्हे वह पुलिसकर्मी समझ बैठा और उसने किशोरी व वाहन को छोडक़र एक नहर में छलाग लगा दी। नतीजा ये हुआ कि युवक की डूबने से मौत हो गई। दरअसल किशोरी को भगाए जाने के बाद किशोरी के परिजनों ने युवती के खिलाफ थाने में सूचना दी थी, ऐसे में युवक को शक था कि पुलिस उसे गिरफ्तार करने आ रही है, इसी शक के चलते इसने नहर में छलाग लगाई जिसकी लाश काफी प्रयासों के बाद बरामद की गई है।
मामला राजस्थान के बीकानेर जिले का बताया जा रहा है। जहां रामसरा ग्राम में रहने वाला युवक राजकुमार जाट की इंदिरा गांधी नहर में डूबने से मौत हुई है।
जानकारों की माने तो मृतक राजकुमार जाट जैतसर इलाके के एक गांव की किशोरी को पिकअप वाहन में लेकर पिछले दिनों भागा था, इस मामले में किशोरी के परिजनों नें थाने में सूचना दर्ज कराई थी। भागते समय इसे कुछ वनकर्मी गश्त करते दिखाई दिए जिसे यह पुलिस समझ बैठा और इसने नहर में छलाग लगा दी थी। जब वनकर्मियों ने युवती से जानकारी ली तो उसने पूरी जानकारी दी। इस जानकारी के बाद नहर में डूबे युवक की खोजबीन शुरु की गई और एसडीआरएफ की टीम दो दिन तक उसकी तलाश करती रही लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया. सुबह छत्तरगढ़ इलाके में स्थित इंदिरा गांधी नहर के अमरपुरा के पास राजकुमार का शव तैरता हुआ मिला. इस पर उसे बाहर निकाला गया. पुलिस ने लाश बरामद कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौपा है और किशोरी को उसके परिजनों के हवाले किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button