Uncategorized

राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और फाउंडेशन का रजिस्ट्रेशन रद्द

सोनिया गांधी थी राजीव गांधी फाउंडेशन और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष

स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, महिलाओं और बच्चों, विकलांगता सहायता आदि सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम कर चुके राजीव गांधी फाउंडेशन और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन रद्द केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने रद्द कर दिया है। ये कार्रवाई विगत वर्षो कराई गई एक जांच के बाद की जाना बताई गई है। राजीव गांधी फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं। इसके अलावा राजीव गांधी फाउंडेशन के अन्य ट्रस्टियों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हैं।
बताया जाता है कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में जुलाई 1991 में बैठक हुई और फाउंडेशन के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया था। 1991 में स्थापित राजीव गांधी फाउंडेशन ने 1991 से 2009 तक राजीव गांधी फाउंडेशन वेबसाइट के अनुसार, संगठन ने शिक्षा क्षेत्र में भी काम किया है। मंत्रालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम ,आयकर अधिनियम, विदेशी चंदा विनियामक अधिनियम आदि के विभिन्न कानूनी प्रावधानों के उल्लंघन की जांच के लिए इंटर मिनिस्ट्रियल समिति का गठन किया था। इस जांच के पश्चात रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button