अजमेर आ रही बस की ट्रक से भिड़त, 4 की मौत, 42 घायल
मृतकों में राजस्थान में रहने वाले शामिल , घायलों का उपचार जारी

गौरखपुर से अजमेर की और आ रही बस की ट्रक से भिंड़त के बाद चार लोगों की मौत हो गई है और 42 से ज्यादा सवारी घायल होना बताई जा रही है। हादसा सैफई थाना क्षेत्र आगरा के लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ है। स्लीपर बस के घायलों को सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया।
रविवार की सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 103-104 के बीच हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि तीन घंटे की मशक्कत के बाद तीन क्रेन की मदद से बस और ट्रक को अलग किया गया और उसमें फंसे घायलों को निकाला जा सका।
भीषण सडक़ हादसे में आशी उर्फ श्रेया (7) निवासी आगरा, हामिद अली (35) पुत्र अयूब निवासी भूरकेश्वर, झुनझुन राजस्थान, सुमेर सिंह गुर्जर (52) पुत्र छेथमल निवासी पार्थिक नगर गुर्जर कॉलोनी कलवार रोड, जयपुर और सोनू कुमार चतुर्वेदी (32) पुत्र श्रीलाल चतुर्वेदी निवासी रघुवंशी तहसील करौली जिला करौली राजस्थान की मौत हुई है
