Uncategorized
प्लाज्मा की जगह ज्यूस की बोतल चढ़ाई, डेंगू रोगी की मौत
प्रशासन की कार्रवाई के बाद अस्पताल को सील किया गया

डेंगू के कहर के बीच अस्पतालों में इलाज कराने वाले रोगियों को सही उपचार नही मिलने से लगातार उन्हे मौत का सामना करना पड़ रहा है। खबर यूपी से है जहां अस्पताल में पहुचे डेंगू रोगी को स्टाँफ ने प्लाजमा के स्थान पर मौंसबी का ज्यूस चढ़ा दिया, जिससे कुछ समय बाद रोगी की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की गई है।
प्रयागराज के झलवा स्थित गलोबल हाँस्पीटल में घटित इस मामले को लेकर जानकार बताते है कि डेंगू रोगी को ब्लड प्लाज्मा की जगह मौसंबी का ज्यूस चढ़ाए जाने के बाद उसकी मौत हो गई।
