वकालत में फैल हुआ तो जज बन कर दर्जन भर महिलाओं का यौन शोषण किया
धनवान तलाकशुदा व विधवा महिलाओं को बनाता था शिकार, अब पुलिस की हिरासत में आया

कानपुर के नवाबगंज में रहने वाले एक युवक ने वकालत शुरु की, मगर वह इस पेशे में टिक नही पाया और फिर इसने कमाई का नया रास्ता खोजते हुए खुद को जज बताना शुरु कर दिया। ये अखबारों में आने वाले वैवाहिक विज्ञापनों पर नजर रखता और तलाकशुदा व विधवा महिलाओं से शादी करने के नाम पर रिश्ते बनाता। इसने अब तक एक दर्जन महिलाओं को फांसा, उनका यौन शोषण किया और फिर ब्लैकमेल करते हुए लाखों रुपए हड़प लिए पुलिस ने भी इसी शिकारी को फांसने के लिए इसी का तरीका अपनाया और इस आरोपी का शिकार कर लिया। जबकि आरोपी का अपनी असल पत्नी से तलाक भी हो चुका है।
पुलिस के अनुसार उत्तरप्रदेश कानपुर के नवाबगंज का रहने वाले विष्णु शंकर गुप्ता ने वकालत शुरु की मगर यहां सफल नही हुआ तो इसके दिमाग ने एक ऐसी साजिश रच डाली जो रोंगटे खड़े करने वाली थी। उसने अखबारों में आने वाले वैवाहिक विज्ञापनों को खोजना शुरु किया। इसमें से आरोपी उन महिलाओं की तलाश करता था जो तलाकशुदा, विधवा होकर आर्थिक रुप से संपन्न हो या सरकारी नौकरी में हो।
ऐसे महिलाओं को आरोपी खुद मोबाईल या फोन करता और खुद को जज बताता था। इसके बाद इन महिलाओं को अपने जाल में फसा कर उनसे शारीरिक संबध बनाता और प्रापर्टी और मंहगी कारे लेने के बहाने उनसे रुपए ऐठ लेता था।
इस मामले में पुलिस को जब शिकायत मिली तो पुलिस ने इस शिकारी को इसी के तरीके से हिरासत में लेने के लिए जाल फैलाया। पुलिस ने एक अखबार में विज्ञापन निकलवाया। इस विज्ञापन को पढऩे के बाद आरोपी ने सम्पर्क किया। इसी का इंतजार कर रही पुलिस ने आरोपी विष्णुशंकर गुप्ता का मोबाईल टे्रक किया और इसे हिरासत में लेकर इसके कब्जे से 4 लाख रुपए, फर्जी मोहरे, सोने चांदी के आभूषण अनेकों मोबाईल आदि जब्त किए है। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ पूर्व के भी पांच मुकद्में दर्ज है।
