Uncategorized
झारखण्ड पुलिस ने सिखाया, उगाही का नया तरीका
सडक़ पर नोट छोड़ जाते है, रिश्वत देने वाले वाहन चालक

पुलिस द्वारा समय समय पर उगाही करना कोई नई बात नही है। सभी अपने अपने तरीके से इस काम को अंजाम देते है। मगर झारखण्ड पुलिस ने उगाही का एक तरोताजा तरीका इजाद किया है, जिससे रिश्वतखोरी में पकड़े जाने का खतरा कम ही नजर आता है। इस तरह की उगाही से यहां हर दिन हजारों रुपए की उगाही हो जाती है।
हाल में नए तरीके से उगाही का एक वीडिय़ों जारी हुआ है,यह वीडिय़ों राजधानी रांच के शिवाजी चौक का होना बताया जा रहा है। इस वीडिय़ों में एक बाईक सवार क्षमता से अधिक सामग्री ले जा रहा है। पुलिसकर्मी उसे इशारे से रोकता है तो तो बाईक सवार कुछ देर रुक कर सडक़ पर कुछ रुपए गिरा देता है और चला जाता है। इधर नोट गिरते देख पुलिसकर्मी धीरे-धीरे उस स्थान पर जाता है और रुपए उठा कर अपनी जेब में रख लेता है। (देखे वीडिय़ों)
