Uncategorized

लापरवाही करने पर 3 विभाग प्रमुखों को कारण बताओं शोकाज नोटिस

प्रभारी सहायक आयुक्त का कार्यभार वापस लेकर किसी डिप्टी कलेक्टर को देने पर विचार

रतलाम
कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने आज समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई। समीक्षा के दौरान कलेक्टर द्वारा नियोजित ढंग से कार्य नहीं करने, कार्य में लापरवाही बरतने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी सहायक आयुक्त पारुल जैन, जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा, उपसंचालक कृषि विजय चौरसिया को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर द्वारा सहकारी संस्थाओं में उर्वरक भंडारण की समीक्षा के दौरान ढीला-ढाला कार्य करने पर उप संचालक कृषि के विरुद्ध नाराजगी व्यक्त की गई।
बैठक में कलेक्टर द्वारा जनजाति कार्य विभाग की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पाया कि जनजाति विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के मामले में विभाग द्वारा ठीक से कार्य नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य कार्यों में भी लापरवाही बरती जा रही है। इस पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर द्वारा प्रभारी सहायक आयुक्त सुश्री पारुल जैन को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि यदि उनके द्वारा कार्य सुधार नहीं किया गया तो उनसे प्रभारी सहायक आयुक्त का कार्यभार वापस लेकर किसी डिप्टी कलेक्टर को दिया जाएगा। इस संबंध में कॉलेज नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य डॉ. मिश्रा द्वारा भी ठीक से कार्य नहीं किए जाने पर कलेक्टर द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्ति की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button