Uncategorized

मंहगाई का विरोध- कांग्रेस की हल्ला बोल रैली में जमकर बरसे राहुल

कांग्रेस 7 सितंबर से ‘भारत जोड़ो’ यात्रा शुरु करेगी

 

बढ़ती मंहगाई से त्रस्त जनता की सुध कांग्रेस ने लेना शुरु किया है। देशभर में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ रविवार को हल्ला बोल रैली निकाली। इस मौके पर राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार और इसके जिम्मेदारों को जमकर कोसा है।
इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा ने कहा कि इस डर और नफरत का फायदा किसको मिल रहा है. क्या गरीब आदमी को फायदा मिल रहा है? पूरा का पूरा फायदा हिंदुस्तान के दो उद्योगपति उठा रहे हैं. बाकी उद्योगपतियों से पूछ लो, वो भी बताएंगे कि सिर्फ दो व्यक्तियों का फायदा हुआ है सबकुछ इन्हीं दो व्यक्तियों के हाथों में जा रहा है. उन्होंने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य वस्तुओं के दाम बढऩे का हवाला देते हुए कहा कि मोदी जी कहते हैं कि 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया तो हम बताना चाहते हैं कि कांग्रेस ने महंगाई इतनी कभी नहीं बढ़ाई.
राहुल गांधी ने ईडी की कार्रवाई पर भी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी को समझ लेना चाहिए कि वे (राहुल गांधी) ईडी से डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा मैं आपकी ईडी से नहीं डरता. आप 55 घंटे पूछताछ करो, 100 घंटे करो, 200 घंटे करो, पांच साल करो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.
यहां राहुल गांधी ने मीडिया को भी घेरते हुए जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इन पर दो उद्योगपतियों का नियंत्रण है. विपक्ष के पास कोई रास्ता नहीं है, उसे जनता के बीच जाना होगा. इसीलिए कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा शुरु कर रहे हैं. उन्होंने कहा, अगर आज हम नहीं खड़े हुए तो देश नहीं बचेगा.
राहुल गांधी के मुताबिक, यूपीए सरकार ने 10 साल में 27 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला था, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने 23 करोड़ लोगों को वापस गरीबी में धकेल दिया. इसीलिए कांग्रेस 7 सितंबर से ‘भारत जोड़ो’ यात्रा निकालने जा रही है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button