देश
कश्यप और प्रजापति को भी एस.सी. के दायरे में लाने की तैयारी
मिशन 2022 से पहले ओबीसी को साधने की जुगत लगा रही है, सरकारे

उत्तरप्रदेश सरकार जल्द ही 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का आरक्षण देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए विधिक कार्रवाई का खाका तैयार भी किया जा रहा है।
यूपी सरकार की तैयारियों पर नजर डाले तो पता चलेगा कि 17 ओबीसी जातियों में कहार,कश्यप, प्रजापति, केवट, मल्लाह, निषाद, कुम्हार, धीवर, बिंद, भर, राजभर, धीमान, बाथम,तुहरा,गोडिया, मांझी और मछुआ जाति शामिल है।
बताया जा रहा है कि मिशन 2024 में 80 सीटों पर जीत के लिए भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार ओबीसी पर दांव लगाने की जुगत में है। इन जातियों को विधानसभा चुनाव 2022 से पहले आरक्षण न देने के कारण पार्टी को नाराजगी झेलना पड़ी थी।

