Uncategorized

6 साल तक 2-2 सरकारी करता रहा युवक

शिकायत होने पर एक नौकरी छोड़ी, अब दर्ज की जा रही है एफआईआर

रायगढ़ जिले विनोबा नगर में रहने वाला संतोष कश्यप की रेलवे में टेक्निकल ग्रेड-3 के पद पर नौकरी लगी थी। ये नौकरी कर भी रहा था और इसी बीच लोक निर्माण विभाग ने सब इंजीनियर की भर्ती शुरु कर दी। इस नौकरी में जाने की इच्छा करते हुए यह परीक्षा में शामिल हुआ, इसके लिए इसने बकायदा रेलवे से एनओसी ली और इस नौकरी में भी इसका चयन हो गया। संतोष 6 साल तक ये दोनो नौकरियां करता रहा, जब शिकायत हुई तो इसने एक नौकरी छोड़ दी, अब इसके खिलाफ पुलिस प्रकरण दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
एक साथ दो-दो जगह नौकरी कर मोटा वेतन लेने वाले संतोष कश्यप की कार्यप्रणाली पर कुछ कर्मचारियों को शक हुआ तो उन्होने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत की भनक संतोष को लगी तो उसने रेलवे की नौकरी छोड़ दी। उधर मामले को गंभीरता से लेते हुए चक्रधर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। इधर गिरफ्तारी के डर से संतोष ने हाईकोर्ट (बिलासपुर) में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दिया, मगर यह आवेदन भी खारिज कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button