राष्ट्रभाषा के रूप में हिंदी भाषा की प्रासंगिकता
उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में हिंदी दिवस मनाया

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम के तत्वाधान में उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधिक साक्षरता क्लब प्रभारी श्री मनोज मूणत ने बताया कि प्राचार्य महोदय श्री सुभाष कुमावत के निर्देशन में शाला शिक्षिका श्रीमती भदौरिया द्वारा राष्ट्रभाषा के रूप में हिंदी भाषा की प्रासंगिकता विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम के सचिव महोदय जिला जज श्री अरुण श्रीवास्तव द्वारा मूल कर्तव्य पालन तथा न्यायाधीश श्रीमती अग्रवाल मैडम द्वारा लैंगिक अपराधों के संबंध में विद्यार्थियों को कानून की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत द्वारा विद्यार्थियों को अतिथि गणों द्वारा दिए गए निर्देशों एवं सुझावो पर अपने जीवन में अमल करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता श्री सुनील कदम द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन डॉ पूर्णिमा शर्मा द्वारा किया गया। उपरोक्त अवसर पर विद्यार्थी एवं विद्यालयीन स्टाफ श्री हरीश रत्नावत, श्री आर सी पांचाल, श्री शरद शर्मा, श्रीमती माया मौर्य, श्रीमती रीना कोठारी, श्रीमती मंजूलता गुप्ता, श्रीमती ज्योति चावला, श्री एस एल प्रजापत, सुश्री दिव्या मल्ल, श्रीमती अंकिता पाल, श्री अनिल शर्मा, श्रीमती आशा शक्तावत, श्रीमती प्रतिभा तिवारी आदि अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
