Uncategorized

तीज का पर्व नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है

मुख्यमंत्री ने हरतालिका तीज की सभी माता और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अखंड सौभाग्य की कामना के परम पावन पर्व हरतालिका तीज की सभी माता और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तीज का पर्व नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है। नारी बिना सृष्टि ही अधूरी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी से नारी के सम्मान और उनकी रक्षा का संकल्प लेने का आहवान करते हुए कहा कि हम प्रण करें कि बहन-बेटियों की शिक्षा और उन्हें सशक्त बनाने में पूरा योगदान देंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने यह भाव व्यक्त किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button