Uncategorized

छोड़ दी मोहमाया: पतियों ने कर दिया जिंदा पत्नियों का पिंडदान

50 से ज्यादा पतियों ने मुंबई के बानगंगा टैंक के किनारे विधि विधान से किया पिंडदान

रतलाम। अपनी बीवियों के उत्पीडऩ और गृहस्थ जीवन से दुखी होकर बीवियों को त्याग चुके पतियों ने अब अपनी बीवियों को भूला देने और उन्हे मरा मान कर मोहमाया त्यागते हुए जिंदा पत्नियों का पिंडदान कर दिया है। मुंबई में 50 से ज्यादा पतियों ने बीवियों का पिंडदान विधि विधान से करते हुए कहां कि हम बुरी यादों से मुक्ति पाने के लिए पिंडदान कर रहे है। इस मौके पर कुछ पतियों ने मुंडन भी कराया है।
पत्नि पीडि़तों की संस्था वास्तव फाउंडेशन के बैनर तले मुंबई के बानगंगा टैंक किनारे आयोजित इस भव्य पिंडदान आयोजन में अपनी जिंदा पत्नियों का पिंडदान करते हुए पति काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। संस्था के प्रमुख के अनुसार पिंडदान करने वाले पति अपनी बीवियों के उत्पीडऩ से परेशान थे। इनमें से ज्यादातर लोग ऐसे है जिनका तलाक हो चुका है, मामला कोर्ट में चल रहा है या विवाह विच्छेद हो चुका है।
पिंडदान करने वाले एक पति का कहना था कि बीवियों अपनी आजादी का फायदा उठाकर शोषण करती है। लेकिन कानून के आगे पतियों की सुनवाई कम ही हो पाती है। संस्था के अनुसार ऐसे आयोजन देश के अन्य हिस्सों में भी कराए जाएगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button