Product by Red Chilis

होमगार्ड सैनिक की बेटी से मांगे दहेज में पांच लाख

रतलाम
जिले के एक थाने में पदस्थ होमगार्ड सैनिक की बेटी को उसके ससुराल वालों ने शादी के चार दिन बाद से ही दहेज के लिए प्रताडि़त करना शुरु कर दिया। सैनिक की बेटी का विवाह वर्ष 2025 में ही हुआ है। पुलिस ने प्रताडऩा देने वाले ससुराल पक्ष के खिलाफ कायमी की है।
मिली जानकारी के अनुसार होमगार्ड कालोनी निवासी सैनिक की बेटी निकिता का विवाह 30 नवम्बर 2025 को कमला नेहरु मार्ग सैलाना निवासी सानिध्य पिता राधेश्याम राठोर के साथ रीति रिवाज सेसंपन्न हुआ था। निकिता के अनुसार विवाह के समय इसके मायके वालों ने कोई बड़ा सामान नही दिया था, क्यूकि इसके पिता ने एक लाख रुपए का चेक देने की बात कही थी।
मगर शादी में हुये अन्य खर्चों के कारण इसके पिता चैक वाले रूपये नहीं दे पाये थे। इसी के चलते शादी के चार दिन बाद ही निकिता के पति सानिध्य, देवर संस्कार उर्फ कुक्कू इसे ताना कसी करने लगे कि एक तरफ शादी में कुछ नही दिया और चैक के पैसे भी नही दिये इसलिये अपने पिता से 05 लाख रूपये देने का बोल देना तो इस पर पीडि़ता ने कहा कि मेरे पापा इतने रूपये नहीं दे सकते है। इसी के चलते इसका पति व देवर आए दिन इसे पांच लाख रुपए लाने के लिए प्रताडि़ता करते रहे। पीडि़ता के अनुसार इसकी बड़ी ननद मोनिका जब भी घर आती है तो वो भी दहेज न मिलने की बात पर ताना कसी करके 05 लाख रूपये घर से मगवाने के लिये कहती है मेरे पति देवर संस्कार, ननद मोनिका मुझसे आये दिन 05 लाख रूपये लाने की बात पर विवाद करते रहते थे।
गत 19 सितम्बर को पीडि़ता को इतना प्रताडि़त किया गया कि वो अपने पिता के साथ नामली आ गई। इसके बाद इसका पति या ससुराल पक्ष का कोई भी व्यक्ति इसे लेने के लिए नही पहुचा था। इन सभी की मांग थी कि जब तक पांच लाख नही मिलते वह इसे घर नही ले जाएगे। पीडि़ता के पिता व अन्य रिश्तेदारों ने भी ससुराल वालों को समझाने के तमाम प्रयास किए मगर वही नही माने। ऐसे में पीडि़ता ने अपने पति, देवर व ननद के खिलाफ थाने में शिकायत कर कायमी कराई है। पुलिस ने सानिध्य राठोर, संस्कार राठोर और मोनिका पति चेतन गेदर निवासी हाईलिक सिटी इन्दौर के खिलाफ अलग अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज कर इनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु किए है।

Related Articles

Back to top button