Product by Red Chilis

स्टेशन पर महिला का लाखों के जेवर और नकदी से भरा पर्स गायब हुआ

रतलाम
स्टेशन प्लेटफार्मो और यात्री टे्रनों में सवार लोग चोरी जैसी वारदातों का आए दिन शिकार हो रहे है। बीते दिनों रतलाम से भोपाल की यात्रा कर रही महिला का नकदी और जेवर से भरा पर्स अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया।
रतलाम शहर के आंनद कालोनी इलाके में रहने वाले वीरेन्द्र कुमार दुबे ने शिकायत दर्ज कराई है कि यह अपनी पत्नी के साथ 27 अगस्त को दाहोद-भोपाल टे्रन से यात्रा करने के लिए रतलाम स्टेशन पर पहुचे थे। इसी दौरान ये प्लेटफार्म से होते हुए टे्रन में सवार हुआ तो देखा कि इनकी पत्नी के पर्स की चेन खुली हुई थी और इस बेंग में रखा छोटा पर्स गायब हो चुका था। फरियादी के अनुसार छोटे पर्स में एक सोने का मंगल सूत्र जिसका वजन 3 ग्राम कीमती 40000/रुपए एक मनचली जिसका वजन 3 ग्राम कीमती 40000/रुपए एवं एक सोने की अंगूठी वजनी 2 ग्राम कीमती 12000 रुपए एवं कान की झुमकी वजनी 3 ग्राम कीमती 20000/रुपए एवं नगद 6500/रु एवं 03 एटीएम कार्ड रखे थे। जीआरपी ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है।इसी तरह अहमदाबाद से सतना की यात्रा कर रहे यात्री को रतलाम स्टेशन पर पानी लेने के लिए उतरना मंहगा पड़ गया और प्लेटफार्म पर उतरते समय अज्ञात बदमाश इनका मोबाईल चोरी कर ले गया।
शिवम पिता बृजेन्द्र कुश्वाह निवासी सतना ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अहमदाबाद-गौरखपुर एक्सप्रेस के कोच नम्बर एस-4 की बर्थ नम्बर 44 पर अहमदाबाद से सतना की यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान रतलाम स्टेशन आने पर यह प्लेटफार्म के स्टाँल पर पानी लेने उतरा था इसी दौरान इनका मोबाईल अज्ञात बदमाश पेंट की जेब से चोरी कर ले गया। जीआरपी ने शिकायत दर्ज की है।
उधर अमृतसागर कालोनी में रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपनी बहन की तबियत खराब होने के कारण उससे मिलने इन्दौर गई हुई थी। इसी दौरान इसके पड़ोसी भेरुलाल ने मोबाईल पर सूचना दी कि तुम्हारे घर का ताला टूटा हुआ है। जब भेरु ने घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखा सामान अस्त व्यस्त था और अज्ञात बदमाश सोने चांदी के जेवर आदि चोरी कर ले गए थे। ग्राम नगरा में रहकर खेती किसानी करने वाले फरियादी ने अपनी प्लेटिना मोटर साईकल घर के बाहर रखी थी, जिसे अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया।

Related Articles

Back to top button