Product by Red Chilis

पति सौतन घर ले आया, विरोध करने पर पत्नी को घर में कैद किया

रतलाम
घर गृहस्थी ठीक चल रही थी, इसी बीच पति को बाहरी औरत से प्रेम हो गया और पिछले दिनों वह अपनी प्रेमिका को घर ले आया। जब पत्नी ने सौतन का विरोध किया तो पति, सास और देवर ने इसके साथ मारपीट करते हुए इसे कमरे में कैद कर दिया। पत्नी ने जैसे तैसे अपनी फरियाद माँ तक पहुचाई और अब मामला थाने तक पहुचा है।
मामला काजीकुआ ताल का है। जहां रहने वाली महिला ने अपने पति अमजद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़ता के अनुसार इसका पति अमजद धन्नो बानों (परिवर्तित नाम) से प्रेम करता है। इसी के चलते 27 अगस्त को दोपहर चार बजे यह धन्नौ बानों को लेकर घर आ गया। मैने जब इसका विरोध किया तो अमजद बोला कि अब मेरी धन्नो इसी घर में रहेगी। मैने जब इंकार किया तो अमजद ने मेरे साथ मारपीट कर दी। इसी बीच सास नफीसा ने मेरे हाथ पकड़ लिए और अमजद मेरा गला दबाने लगा था। मारपीट से निढाल हुई पत्नी जब घर से बाहर भागने का प्रयास करने लगी तो पति ने एक कमरे में बंद कर ताला लगा दिया। दूसरे दिन जैसे तैसे पीडि़ता ने मामले की जानकारी अपनी माँ तक पहुचाई और माँ के साथ ताल थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला पंजीकृत किया है।

Related Articles

Back to top button