निजी अस्पताल के एच.आर के घर से आभूषण नकदी ले गए चोर

रतलाम
शहर के निजी अस्पताल में एच.आर. के रुप में कार्यरत होकर पद्मावती धाम में ंरहने वाले व्यक्ति के घर का ताला तोड़ अज्ञात बदमाश लगभग 60 हजार रुपए के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए है। वही बाजना क्षेत्र में रहने वाली महिला के सूने मकान से भी अज्ञात बदमाश हजारों के माल पर हाथ साफ कर गए है।
पदमावती धाम में रहने वाले चौहान आयुष्मान हास्पिटल में एचआर के पद पर कार्यरत है। 25 अगस्त की रात इनकी तबियत खराब हुई तो यह उपचार के लिए उक्त अस्पताल में ही गए थे। घर से इनकी पत्नी और रक्षा बंधन पर्व मनाने इन्दौर गई हुई थी। 26 अगस्त की सुबह 7 बजे ये जब घर लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ था और घर में रखी अलमारी से 50 ग्राम चांदी कीमती 11000/-, सोने का कांटा,नथ कीमती 12,000 एवं नगदी 35000/- कुल 58000 रुपये गायब हो चुके थे। कोई अज्ञात व्यक्ति रात मे मेरे घर मे घुसकर मेरे घर का सामान चुराकर ले गया है। फरियादी ने अपने पिता भगवती प्रसाद चौहान व भाई राजेश चौहान के साथ थाने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।
उधर ठिकरिया रोड़ बाजना निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत दिवस यह अपने भाई के घर शिवगढ़ गई हुई थी। इसी बीच इनके पड़ौसी ने मोबाईल पर सूचना दी कि इनके मकान का ताला टूटा हुआ है।
महिला अपने भाई श्यामलाल के साथ अपने गांव आई तो देखा कि घर में रखी पेटियों में से सोने चांदी के जेवर और 50 हजार रुपए नकदी चोरी हो चुके है।
