राखी पर बवाल: किसी ने पत्नी को मायके नही भेजा तो कही भाई ने बहन को घर से निकाला

रतलाम
भाई बहन के पवित्र रिश्तों की डोर से बंधा रक्षा बंधन त्यौहार भी विवादों के बीच मनाया जाने लगा है। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में रक्षा बंधन के दिन ऐसे ही कुछ मामले बाहर आए है।
ग्राम पलसोड़ा में रहने वाली महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह 28 अगस्त इसका पति संजय घर आया और बोला कि मै तूझ राखी करने मायके नही जाने दूगा। इस पर पीडि़ता ने कहां कि मेरे पिताजी का त्यौहार है, मुझे मायके जाना पड़ेगा। इतना सुनते ही पति संजय ने महिला के साथ मारपीट शुरु कर दी। मारपीट के चलते महिला के सास ससुर ने बचाव किया। इस विवाद के चलते इनके चार बच्चे रोने लगे तो पति बोला कि ये सबसे छोटा लडक़ा मेरा नही है।
महिला के अनुसार इसका पति शक करता है और शराब पीकर आए दिन मारपीट करता आ रहा है। महिला ने मामले की जानकारी 112 डायल पर दी और थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
शहर के टाटा नगर में रहकर रेलवे में ग्रुप डी में काम करने वाले कर्मचारी ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि इसका इसकी पत्नी से कुछ दिनों से विवाद चल रहा है, क्यूकि वह घर के कामकाज में आनाकानी करती आ रही है। बीते दिनों रक्षाबंधन पर इसने अपनी पत्नी को मायके नही भेजा तो 28 अगस्त को इनका ससुर सुरेश घर आकर मारपीट करने लगा। इस हंगामे के बीच कर्मचारी के भाई सहित अन्य लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया और थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है।
इसी मामले में महिला ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ दिनों से मेरी व पति की बोलचाल बंद है। 28 अगस्त की रात 9. 45 बजे जब मैने पति सचिन से बात करना चाही तो उसने मुझे गालिया देकर मेरा गला दबाने लगा। पति की मारपीट से घायल पत्नी ने अपने मायके पक्ष के लोगों को मोबाईल लगा कर बुलाया तो पति ने इनके साथ भी मारपीट शुरु कर दी। बाद में पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
समीपस्थ ग्राम बजरंगगढ़ में रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह 27 अगस्त को अपने मायके ग्राम मोवड़ा गई थी। मायके पहुचने पर इनके छोटे भाई ने पूछा कि तू हमारे घर क्यू आई है? जब महिला ने कहां कि ये मेरे माता पिता का घर है तो छोटे भाई राजाराम ने बहन के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
उधर नामली थाना क्षेत्र में रहने वाले होकर निजी कंपनी में नौकरी करने वाला युवक अपनी माताजी व पिता के साथ इसकी नानी के घर राखी मनाने गए थे। जहां मामा के लडक़े ने विवाद कर मारपीट शुरु कर दी। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है।
फरियादी के अनुसार 28 अगस्त को शाम करीबन 08.30 बजे हम सब नानी के घर थे तभी मेरे मामा राजाराम का लडक़ा राहुल बामनिया आया और राखी बांधने तुम लोग मेरी माँ के घर क्यों आये हो, यह बोल कर गालियां देने लगा । जब मेरी नानी तुलसी बाई घर से बाहर निकलकर राहुल बामनिया को गालियाँ देने से मना करने गई , तो राहुल ने मेरी नानी तुलसी बाई के साथ हाथ थप्पडो से मारपीट करने लगा तो मेरी मासी गुड्डी बाई ने जाकर बीच बचाव किया तो राहुल ने उसके साथ भी हाथ थप्पडो से मारपीट की । मारपीट में मेरी नानी को हाथ व गाल पर चोट लगी व मेरी मासी गुड्डी बाई को चेहरे पर चोट लगी । चिल्ला चोट की आवाज सुनकर मेरा मामा राजाराम शराब के नशे में आ गया ओर उसने बोला की तुम मेरे लडक़े राहुल के साथ क्यो विवाद कर रहे हो यह बोलकर वहा पड़ी पत्ती से राजाराम ने खुद से अपने हाथ की कलाई पर मार ली । इतने मे मेरे नाना मांगीलाल व मैं एंव कैलाश बामनिया ने जाकर बीच बचाव किया तो राहुल ने मेरे नाना मांगीलाल के साथ भी धक्का मुक्की की जिससे उनको शरीर में अन्दुरूनी चोट लगी है। मेरे नाना मांगीलाल को पहले से ही केंसर है जिसका ईलाज भी चल रहा है । 
