Uncategorized

लापरवाही: कान का इलाज कराने गई युवती को हाथ गंवाना पड़ा

युवती की शादी होने वाली थी, अब ससुराल वालों ने पल्ला झाड़ा

रेखा नामक युवती का विवाह होने वाला था, उसे कान में कुछ तकलीफ थी जिले दूर करने के लिए वो शहर के एक बड़े अस्पताल पहुची। वहां कान का उपचार किया गया। इसी इलाज के दौरान जब नर्स उसे इन्जेक्शन लगाने आई तो उसने लापरवाही पूर्वक इन्जेक्शन लगा दिया, इसके कारण इसका हाथ पूरी तरह सूज कर नीला हो गया। काफी दिन तक जब हाथ में सुधार नही हुआ तो इसने दूसरे अस्पताल में हाथ का इलाज कराना उचित समझा, मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी, और डाक्टरों ने इसका यह हाथ काट कर तन से जुदा कर दिया।
मामला बिहार की राजधानी पटना के एक बड़े अस्पताल का है। जिस पर पीडि़ता ने उक्त तरह की लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। शिवहर की रहने वाली रेखा अपनी पीड़ा को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं. उनके समर्थन में भी सोशल मीडिया पर मुहिम चल रही है. रेखा का आरोप है कि उन्हें कान में दर्द की शिकायत थी और इसके इलाज के लिए पटना के एक बहुचर्चित अस्पताल में वो गयीं. डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी और रेखा की सहमति के बाद सर्जरी कर दी गयी. लेकिन अस्पताल कर्मियों की लापरवाही ने रेखा की जिंदगी ही तबाह कर दी.
रेखा का आरोप है कि कान के ऑपरेशन के बाद अस्पताल में नर्स ने उन्हें एक इन्जेक्शन लगाया. रेखा की बहन बताती हैं कि नर्स ने सुई गलत तरीके से लगा दी. रेखा की बहन बताती हैं कि रेखा का बायां हाथ पूरा नीला पड़ गया. कुछ समय बाद हाथ का रंग काला पड़ा और असहनीय दर्द रहने लगा. हाथ पूरी तरह सूज गया. जिसके बाद वो आइजीआइएमएस अस्पाल गये. वहां डॉक्टरों ने मजबूरी जताते हुए कहा कि हाथ काटना पड़ेगा, और हाथ काट दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button