रिटायर्ड डीजीपी की नातिन को गोली मारने वाले आरोपी सुधारगृह से फरार हुए


पिछले साल जुलाई 2023 में सेवानिवृति डीजीपी की नातिन को ग्वालियर के बेटी बचाओं चौराहे पर गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपित बाल सुधार गृह से फरार हुए है। सुधार गृह से छह आरोपित फरार हुए है, जिनमें तीन आरोपित डीजीपी सुरेन्द्र यादव की नातिन अक्षया यादव के हत्यारे बताए जा रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित बाल संप्रेषण गृह से 6 नाबालिग आरोपी रसोईयों को धक्का देते हुए दीवार फांद कर फरार हो गए। इस सुधारगृह में 12 बच्चे थे, जिसमें से छह फरार हो गए है। वारदात वाले दिन अक्षया यादव अपनी सहेली के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी. इस घटना में स्कूटी पर सवार उसकी सहेली सोनाली बाल-बाल बची थी। बताया जाता है कि फरार आरोपित शातिर किस्म के है और इन पर पूर्व मेें भी प्रकरण दर्ज है।
बताया जाता है कि अक्षया यादव की हत्या के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था. जज ने इस हत्याकांड में तीनों नाबालिग आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उन्हें बाल सुधार गृह भेजा था।
