मनोरंजन

मजदूर की कहानी: मट्टो की साईकिल

फिल्म 16 सितम्बर को रिलीज की गयी है

मट्टो की साईकिल एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन डायरेक्टर एम गनी द्वारा किया गया है। फिल्म में अनीता चौधरी, प्रकाश झा, डिम्पी मिश्रा और आरोही शर्मा, मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं। फिल्म 16 सितम्बर को रिलीज की गयी है।
फिल्म की कहानी एक मजदूर की कहानी है, जो दिहाड़ी मजदूरी करके दो वक़्त की रोटी कमाता है और अपने परिवार के पेट पालता है, और अपनी साईकिल से उसका एक विशेष लगाव होता है। जब एक गरीब मजदूर पर गरीबी, लाचारी और बेबसी की एक साथ मार पड़ती है, तो वह क्या करेगा, अपने आप को इस बाढ़ में बहने से बचाएगा या डूब जायेगा, यही इस फिल्म की कहानी बयां करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button