क्राइम

दो पुलिस इंस्पेक्टरों की प्रेम कहानी: परिजनों ने पीटा, स्टाँफ ने बनाया वीडिय़ों, 8 निलंबित

महिला थाने की प्रभारी को अपने ही थाने के एक इंस्पेक्टर से प्रेम हो गया। इसी प्रेम कहानी के चलते इंस्पेक्टर साहब अपनी प्रेमिका इंस्पेक्टर के घर पहुच गए। इस मामले मुखबिरी थाने के स्टाँफ ने इंस्पेक्टर साहब के परिजनों को कर दी। फिर क्या था, इंस्पेक्टर साहब के घर वाले मौके पर पहुच गए और प्रेमी- प्रेमिका की कपड़े फाड़ पिटाई कर दी। इस हाई प्रोफाईल ड्रामे को स्टाफ के पुलिसकर्मियों ने वीडिय़ों में कैद कर लिया। मामले की जानकारी जब वरिष्ठ अधिकारियों को मिली तो उन्होने 8 लोगों को निलंबित करते हुए, मारपीट करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
मामला आगरा के रकाबगंज महिला थाने का है जहां की इंस्पेक्टर शैली राणा और उनके प्रेमी इंस्पेक्टर पवन नागर के साथ मारपीट हुई है। बताया जाता है कि इंस्पेक्टर शैली राणा के आवास पर इंस्पेक्टर पवन नागर के पहुंचने की सूचना शैली राणा के ही एक अधीनस्थ ने पवन नागर की पत्नी गीता नगर को दी थी. इसके बाद मौके पर भाई ज्वाला नागर, भाभी सोनिया नागर, बेटे अधिराज नागर और भतीजे दिग्विजय के साथ पहुंची गीता नागर ने पवन नागर और शैली राणा के साथ मारपीट की थी। मजेदार बात यह रही कि जब मारपीट हो रही थी तो पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव करने के बजाय मजा लेते हुए वीडियो बना रहे थे। जब मारपीट खत्म हुई तो वीडिय़ों बनाने वालों शैली राणा को बदनाम करने के लिए कुछ पुलिस वालों ने इस वीडिय़ों को वायरल भी कर दिया।
मामले की जांच में डीसीपी सिटी ने इस थाने के आठ पुलिसकर्मियों को वीडियो बनाने का दोषी माना है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर आगरा ने डीसीपी सिटी की रिपोर्ट के आधार पर महिला थाने के हेड कांस्टेबल हरिकेश और विशाल के अलावा कॉन्सटेबल रेखा को निलंबित कर दिया है.
इसी प्रकार दारोगा सुनील लाम्बा और देवेंद्र के अलावा सिपाही अंकित तथा पर तैनात सिपाही गिरीश, चालक राजेंद्र को लाईन हाजिर किया है. पुलिस ने इस घटनाक्रम के संबंध में इंस्पेक्टर पवन नागर की पत्नी गीता नागर समेत 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है. इनमें से तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button