प्रिंसिपल ने 18 लाख में लिया सामूहिक नकल का ठेका,12 गिरफ्तार

पेपर लीक और सामूहिक नकल मामलों में बदनाम हो रहे उत्तरप्रदेश में एक बार फिर नकलचियों तक पुलिस पहुची है। यहां के राजेन्द्र स्मारक इंटर कॉलेज सेठवल आजमगढ़ में डीएलएड की परीक्षा में परीक्षार्थी सामूहिक नकल करते पाए गए। यहां सामूहिक नकल प्रिंसिपल की मौजूदगी में हो रही थी।
पुलिस, शिक्षा और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने इस मामले की जानकारी मिलने पर प्रिंसिपल सहित दर्जनभर लोगों को हिरासत में लेकर इनसे 18 लाख रुपए भी बरामद किए है। इस गिरफ्तारी के बाद यूपी के कई शिक्षा माफिया और गिरोह थाने के आसपास मंडराते नजर आ रहे थे।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि राजेन्द्र स्मारक इंटर कॉलेज में सूचना मिली थी कि वहां पर सामूहिक नकल कराया जा रहा है. पुलिस, राजस्व विभाग और शिक्षा विभाग की एक संयुक्त टीम बनाकर इसमें छापेमारी की गई. मौके से प्रिंसिपल सहित कुल 12 लोगो को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से 18 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।
