क्राइम
खूबसूरत मां पर बुरी आत्मा का साया, ढाई साल की बेटी का गला काटा

-
पति-पत्नी और ढाई साल की मासूम बेटी, घर गृहस्थी जानदार तरीके से चल रही थी, इसी बीच ढाई साल की बेटी की मां के शरीर में बुरी आत्मा का प्रवेश होता है, और वो हर दिन बात-बात पर पति से विवाद करने लगती है। पति ये सोच कर मन मसोस लेता है कि कुछ समय के लिए पत्नी के शरीर में बुरी आत्मा आती है, और इस दौरान पत्नी अपनी मानसिक संतुलन खो बैठती है, मगर हद तो तब हो गई जब इस मां ने अपने शरीर में बुरी आत्मा का प्रवेश पाकर अपनी ढाई साल की बेटी का गला रेत दिया। गनीमत रही कि पति को इसकी जानकारी मिली और वो बेटी को लेकर अस्पताल दौड़ा और बच्ची उपचार का लाभ लेकर जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है।
वारदात उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना इलाके के गांव परसपुर दुबौली की है. इस गांव के निवासी महेंद्र की पत्नी ने गुरुवार की सुबह अपनी बेटी का गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. मासूम की उम्र ढ़ाई साल की है. गले कटने से वह लहूलुहान हो गई. वह दर्द से तड़पने लगी. यह देख पिता महेंद्र घबरा गया. वह आनन-फानन में बेटी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर भागा. अस्पताल में डॉक्टर ने उसका इलाज कर गले में टांके लगाए. डॉक्टर ने उसे खतरे से बाहर बताया है।
अस्पताल वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने महेंद्र से घटना के बारे में पूछताछ की. इस पर महेंद्र का कहना है कि यह सब घटना एक बुरी आत्मा की वजह से हुई है. उसकी पत्नी के अंदर एक आत्मा ने प्रवेश कर लिया है. उसका कहना है कि उसके घर में काफी समय से आत्मा का निवास है. ढ़ाई साल पहले जब उसकी बेटी ने जन्म लिया तो आत्मा ने उसकी पत्नी के अंदर प्रवेश कर लिया था. आत्मा ने पूर्व में उसकी बेटी को घर से बाहर फेंक दिया था. वह कई बार उसकी बेटी के पीछे पड़ी हुई है।
बहरहाल पुलिस आरोपित मां, बुरी आत्मा और पति के बयान के साथ ही गले पर गहरा जख्म लिए बच्ची के उपचार पर ध्यान दे रही है, किसी तरह की कायमी अभी नही की गई है। मगर ये विचारणीय है कि खूबसूरत माँ ने जैसे ही बेटी को जन्म दिया, वैसे ही इसके अंग-अंग में बुरी आत्मा कैसे समा गई। क्या यही है बेटी बचाओ, बेटी.. पढाओ.. बेटी को आगे.. बढाओ.. अभियान.. इसी लिए कहते है कि.. क्या.. बां..
