Uncategorized
शिक्षक परिवार सहित खारुन नदी में डूबा
पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम लापता परिवार को तलाश करने निकला

शिक्षक दिवस के अवसर छग की राजधानी रायपुर से बुरी खबर आई है और बताया गया है कि एक शिक्षक अपने परिवार के दो सदस्यों के साथ खारुन नदी में डूब गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक खोजबीन जारी थी।
बताया जाता है कि खारून नदी में शिक्षक लखनलाल बंजारे 58 साल, हरजीत भारती 15 साल और शेखर बंजारे 28 साल नदी पर बने एनीकेट को पार कर रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि एनीकेट पार करते समय तीनों के पैर फिसल गए और यह घटना घटित हो गई।
बताया जाता है कि शिक्षक व परिवार बीच नदी के तेज बहाव में बह गए, पुलिस एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीम उनकी पानी में बहे लोगों की खोजबीन कर रही है।
