केदारेश्वर मेले में झमेला: पत्नी को उसका पति दूसरी महिला के साथ झूले झूलाते मिला

रतलाम
जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला उस समय हैरत में पड़ गई जब उसका पति किसी अन्य महिला के साथ केदारेश्वर मेले में घुमते हुए दिखाई दिया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो पति ने इस पर हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कालाखेत में रहने वाली महिला अपने भाई और भाभी के साथ 24 अगस्त को केदारेश्वर मेले में घुमने गए थे। इसी दौरान इसका पति सुभाष कतीजा ग्राम छामहुड़ा निवासी सुनिता (परिवर्तित नाम) के साथ मेले में घुमता हुआ दिखाई दिया। जब यहां महिला को उसके पति ने देखा तो वह मौके से युवती के साथ कही खिसक लिया।
मेला घुमने के बाद महिला जब अपने भाई और भाभी के साथ वापस घर आ रही थी, तभी शाम पांच बजे इसे रावटी चौराहा शिवगढ़ से गुजर रहे थे तो महिला को उसके पति के साथ मेला घुमने गई युवती दिखाई दी। महिला ने युवती से पूछा कि तू मेरे पति सुभाष के साथ क्यू घुम रही थी। इसी चर्चा के दौरान सुभाष भी वहां पहुच गया और बोला कि युवती को कुछ मत कहना वरना ठीक नही होगा। महिला ने पति को समझाने का प्रयास किया तो सुभाष ने इसके और इसके भाई भाभी के साथ मारपीट शुरु कर दी। इसी मारपीट के बीच सुभाष ने किसी नुकीली वस्तु से महिला और इसके भाई पर भी हमला कर घायल कर दिया। इस बीच महिला की भाभी व अन्य लोगों ने बीच बचाव कर महिला व अन्य घायलों को बचाया यहां पति सुभाष ने धमकी भी दी है कि अगर युवती और मेरे मिलने पर रोकटोक लगाई तो जान से खत्म कर दूगा। महिला ने अपने भाई के साथ थाने पहुच कर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
