Product by Red Chilis

रतलाम के सराफा व्यापारी को जान से मारने की धौंस

रतलाम
शहर के घास बाजार निवासी होकर सोने चांदी आभूषणों का व्यापार करने वाले सराफा व्यापारी को एक बदमाश ने मोबाईल पर जान से मारने की धौंस दी। बताया जाता है कि धमकी देने वाला आदतन बदमाश होकर कई अवैध कारोबारों से जुड़ा हुआ है।
पुलिस थाने में फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई है कि 24 अगस्त की रात्रि मे घर पर था तभी रात 10.16 बजे करीबन मेरे व्हाटशाँप नम्बर पर 7581900099 से वाईश काल आई जो मेनै रिसीव नही की । कुछ देर बाद उक्त नं 7581900099 से मेरे वाटस्प नं पर रात्रि 10.18 बजे वाईस रिकोर्डिग आई जिसे मैने सुना तो नितेश उर्फ पिंकु मिर्ची द्वारा जान से मारने की धमकी व अश्वील गालियां दी गई। बदमाश ने करीब दस वाईस रिकोर्डिंग भेजी गई थी । सभी मे मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा था । कुछ देर बाद नितेश द्वारा रिकोर्डिंग डिलेट कर दी गई ।
फरियादी ने थाने में मामले की शिकायत मय प्रमाण के दर्ज कराई है। बताया जाता है कि धमकी देने वाला बदमाश एमडी, एमसीएक्स सहित अन्य कारोबारों से जुड़ा हुआ है।
उधर शहर के जनता कालोनी इलाके में रहने वाले एक श्रमिक पर दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। गंभीर रुप से घायल हुए श्रमिक को मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
जनता कालोनी निवासी सज्जनसिंह पिता भावरसिंह मजदूरी कर अपना अपने परिवार का पालन पोषण करते है। गत दिवस यह रात्रि 9.30 बजे काटजूनगर रेल पटरी पार कर सैलाना ओव्हर ब्रिज की तरफ आ रहे थे। तभी दो अज्ञात बदमाशों ने इन पर चाकू से हमला कर दिया। मजदूर जैसे तैसे अपनी जान बचा कर भागा और अपने बेटे को सूचना दी। जीआरपी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कायमी की है।

Related Articles

Back to top button