Product by Red Chilis

जोमेटों मैनेजर ने ज्यादा मुनाफे के लालच में हजारों गंवाए

रतलाम
शहर के संजय नगर महू रोड़ बस स्टेण्ड के समीप किराए से रहने वाले जोमेटो में आपरेशन मैनेजर के रुप में कार्यरत कर्मचारी ने ज्यादा मुनाफे के लालच में हजारों रुपए खो दिए है।
फरियादी के अनुसार इसने टेलीग्राम चैनल पर जीत शाह कम्यूनिटी नाम से टे्रडिंग अकाउँट ज्वाईन किया था। इस कंपनी ने बताया था कि यदि टे्रडिंग में 20 हजार रुपए निवेश करेगे तो आपको दूसरे दिन 50 हजार रुपए का मुनाफा होगा। इसने टे्रडिग अकाउंट में पिछले दिनों कंपनी के यूपीआई आईडी पर 20 हजार रुपए भेजे थे। जब दूसरे दिन इसे मुनाफा नही मिला तो इसने कंपनी को मैसेज किया। उधर से जवाब आया कि इसे 80 हजार रुपए का फायदा हुआ है, इसके लिए 23 हजार 750 रुपए और भेजे। इस मैसेज के बाद यह राशि भी भेज दी गई। कुल 43 हजार 750 रुपए भेजने के बाद मुनाफे की रकम नही मिली तो उधर से कोई जवाब आज तक नही आया। ऐसे में फरियादी ने सायबर नम्बर और थाने पर शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button