बीड़ी का बंडल नही दिया तो ढाबे में तोडफ़ोड़ कर मालिक को पीटा

रतलाम
ग्राम धराड़ पर चौधरी ढाबा के संचालक को इसलिए मारपीट कर ढाबे में तोडफ़ोड़ कर दी क्यूकि यहां आए बदमाश को ढाबे वाले ने बीड़ी का बंडल नही दिया था।
ग्राम धराड़ में रहकर खेती के साथ चौधरी ढाबा चलाने वाले फरियादी के अनुसार इसने एक माह पहले ही ढाबा खोला है और कुछ दिनों पहले इसके बड़े पिताजी का निधन होने से ढाबा बंद रखा गया था।
5 अक्टूबर को भी ढाबा बंद था और फरियादी मोटर चलाकर खेत में पानी पिला रहा था। इसी दौरान शाम 7 -30 बजे जेतपाड़ा निवासी और ग्राम धराड़ का जमाई भरतलाल भाभर मोटर साईकल से आया और बीड़ी का बंडल मांगने लगा तो ढाबे वाले ने बोला कि ढाबा बंद है। इसी बात पर भरतलाल गालिया देते हुए वहां से चला गया। कुछ देर बाद भरतलाल फिर आया और इसके साथ इसका लडक़ा रवि व कुछ दोस्त थे। इन सभी ने फरियादी के साथ मारपीट करते हुए ढाबे में भी तोडफ़ोड़ शुरु करते हुए ढाबा संचालक के साथ भी लकडिय़ों से मारपीट की है। इस विवाद में बचाव करने आए महेश के साथ भी मारपीट करते हुए बदमाश वहां से फरार हो गए। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है।
