Product by Red Chilis

डूब कर मर चुकी बेटी की मुआवजा राशि निकाल ले गया सायबर ठग

रतलाम
सायबर ठगों के लिए राजा और रंक एक समान है और वो मोबाईल हेंक कर या अन्य उपाय कर लोगों के खातों में जमा लाखों रुपयों पर हाथ साफ कर रहे है। बीते दिनों सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम लूणी निवासी एक युवक के खाते से भी तीन लाख रुपए निकाले गए है।
सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम लूणी निवासी हरीशचन्द्र पिता रुपा डोडियार की दो बेटियों अनिषा और रचना की मौत गांव के कुए में डूबने से हो चुकी थी। इन बच्चियों की मौत के बाद शासन की तरफ से मिली 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की राशि हरीशचन्द्र ने अपने दो बेंकों के अलग अलग खातों में जमा कराई थी। इसमें से एक बेंक के खाते से हरीश ने एक लाख रुपए निकाल लिए थे।
इसी बीच गत 2 अक्टूबर को हरीश के पास किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और वो बोला कि बैंक खातों में राशि जमा कराने और निकालने में कोई दिक्कत तो नही हुई थी। इस पर हरीश ने इंकार कर दिया। 3 अक्टूबर को हरीश अपनी पास बुक लेकर बेंक गया तो पता चला कि इसके खाते में मात्र 22 रुपए ही बैंलेस बचा है। इस जानकारी के तुरंत बाद हरीश ने 2 अक्टूबर को आए फोन के नम्बर लगाया तो मोबाईल बंद हो चुका था। हरीश के अनुसार किसी ने इसका मोबाईल हेंक कर खाते से 3 लाख रुपए निकाल लिए है। मामले की शिकायत सायबर और संबधित थाने में की गई है।

Related Articles

Back to top button