Product by Red Chilis

आरीका से दोस्ती हुई और निवेश के नाम पर ठगाए एलआईसी सलाहकार

रतलाम
शहर के सनसिटी कालोनी में रहकर म्युचल फंड और एलआईसी एडवाईजर को आरीका नामक युवती ने दोस्त बनाकर किप्टो टेडिंग यूएसडीटी में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर एक लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की है।

फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई है कि माह पहले मेरी बात आरीका शर्मा से हुई, हमारे दोनों की दोस्ती हो गई बाद में आरीका ने उसके व्हाट्एप्प नम्बर 9166533051 से मेरे व्हाट्एप्प नम्बर  पर मेसेज किया और मुझे किप्टो टेडिंग युएसडीटी के बारे में बताया बाद में उसने STARLINKCHAIN.IN पर पहले उसने मुझसे 10,000/-रुपये करवाए, जिसका फायदा करवा के 14,000/- कर दिए फिर उसने तीन दिन कि ट्रेड करवायी जिसमे मैने 30,000/ रुपये लगाए और 76,000/- रुपये रिर्टन किए उसके बाद उसने STARLINKCHAIN.IN कि जगह पर STARLINKCHAIN.NET पर पांच दिन की ट्रेड करवायी जिसमे उसने 50,000 रुपये कि ट्रेड लगवायी और इसके साथ मेने समय-समय पर लाभ का कमीशन भी दिया जब पेमेंट निकालने की बारी आई तो आरीका शर्मा का फोन बंद आने लगा और ट्रेडिंग साइड भी बंद हो गई

 फिर मेरे पास एक काल आया और उसने बोला की आपका पैसा ट्रेडिंग अकाउण्ट पर रखा हुआ है उसको निकालने के लिए 13 प्रतिशत पेनल्टी चार्ज देना पड़ेगा, मैने उसको मना बोल दिया और बोला की अरीका शर्मा से बात करवाओ, फिर आरिका का 9257703032 नम्बर से मेरी बात हुई, उसने भी यही बोला की आपने ट्रेडिंग कैंसल करवाई तो आप पेनल्टी भरो 2110 युएस डालर कि पेनल्टी देनी थी, मैने मना बोला तो आरिका ने बोला कि 1500 युएस डालर में दे देती हुँ और बाकी के आप दे दो बाद में उसने एक बारकोड दिया, जिस पर मैने दिनांक 21/07/26 को 10,000 रुपये किए जिसका युटीआर 620216154601 व दिनांक 29/07/26 को 50,000/- रुपये जिसका युटीआर 621063497109 व 29/07/26 को 4,000 रुपये जिसका युटीआर 621067410107 व 28/07/26 को 11,000/- रुपये जिसका युटीआर नम्बर 620940535201 किए व 30/07/26 को 25,000/-रुपये जिसका युटीआर 621187291798 व दिनांक 31/07/26 को 9,000/- रुपये जिसका युटीआर 621297366994 मेरे इण्डियन बैंक के अकाउण्ट नम्बर 482430228 से कुल 109,000 रुपये किए, फिर नम्बर व साइड बंद हो गई बाद मुझे ज्ञात हुआ कि मेरे साथ धोखाधडी हुई जिसकी शिकायत मैंने सायबर पर की है।

Related Articles

Back to top button