Product by Red Chilis
खाना खजाना ढाबे के मालिक शराब की बोतले छोडक़र फरार

रतलाम
थाना दिनदयाल नगर क्षेत्र अन्तर्गत खाना खजाना ढाबे का संचालक पुलिस को देखते ही शराब की बोतले छोडक़र फरार हो गया। इसके खिलाफ थाने में कायमी की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार थाने के उप निरीक्षक रात्रि गश्त कर रहे थे, इसी दौरान बरोठ माता बायपास स्थित खाना खजाना ढाबे के देर रात तक खुले रहने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर इन्होने मौके पर जाकर देखा तो पांच लोग खाना खा रहे थे, जो पुलिस को देखते ही इधर उधर हो गए।
मौके पर मौजूद ढाबा मालिक संदीप पिता मनोहरलाल टाँक निवासी डोगरे नगर अपने पास रखी मेजिक मुमेन्ट, सिग्नेचर, स्मीरनोफ शराब की बोतले छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने शराब जप्त कर संदीप के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कायमी की है।
