क्राइम

भगवान के घर चोरी करने वाले शातिर बदमाश पुलिस के मेहमान बने

रतलाम
शहर की तीन मंदिरों को चार दिन पहले निशाना बना कर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके दो शातिर चोरों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये चोर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में चोरी कर चुके है। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी गया माल बरामद कर अन्य वारदातों की जानकारी के लिए पूछताछ की है।
चार दिन पहले शहर के तीन मन्दिरों में एक साथ चोरी करने वाले दो पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 26-27 मई 2025 की दरम्यानी रात को शहर के तीन मन्दिरों के ताले चटका कर मन्दिरों में रखे चान्दी के बर्तन और नगदी आदि चुरा लिए गए थे। थावरिया बाजार स्थित पंचेश्वर हनुमान मन्दिर,विक्रम नगर स्थित शांतिनाथ मन्दिर और रेलवे कालोनी स्थित माताजी मन्दिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया था।
चोरी की इन वारदातों के बाद शहर के स्टेशन रोड और जीआरपी थानों पर चोरी के प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई थी। एसपी अमित कुमार ने बताया कि चोरों ने उस रात मन्दिरों में चोरी करने के साथ ही सैलाना यार्ड स्थित आरजू काटेज से एक हीरो होण्डा शाइन मोटर साइकिल भी चुराई थी।
चोरी का गंभीर अपराध होने के कारण एसपी अमित कुमार ने एक विशेष टीम बनाकर चोरी की जांच की जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस की इस टीम ने चोरी की वारदात का पता लगाने के लिए लगभग ढाई सौ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखें और इन फुटेज से पुलिस को पता चला कि दो अज्ञात आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बाद मोटर साइकिलों से सालाखेडी होते हुए इन्दौर की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने इन चोरों का पूरा रास्ता ट्रैक किया तो पता चला कि ये आरोपी द्वारिका पुरी इन्दौर की मल्टियों तक पंहुचे थे।
आरोपियों को ट्रैस करने के बाद पुलिस टीम ने इन्दौर से दोनो आरोपियों को पकडा। आरोपियों के नाम सूरज सिंह पिता नवलसिंह ठाकुर 22 नि.कुन्दन नगर मल्टी और सुल्तान पिता राशिद शेख 23 नि. एम मल्टी द्वारिका पुरी इन्दौर बताए गए हैैं।
रतलाम से चुराई थी बाईक
एसपी अमित कुमार ने बताया कि दोनो चोर एक मोटर साइकिल से रतलाम पंहुचे थे। रतलाम में इन्होने एक और मोटर साइकिल चुराई थी,इसलिए वापसी में जाते वक्त दोनो चोर दो अलग अलग मोटर साइकिलों से इन्दौर गए। चोरी का सारा सामान इन्होने पीले रंग के एक थैले मेंं भरा था।
एसपी ने बताया कि दोनो शातिर चोर मन्दिरों को ही अपना निशाना बनाते थे। पुलिस को पूछताछ में इन्होने बताया कि मन्दिरों में चोरी करना अपेक्षाकृत आसान रहता है,इसलिए वे मन्दिरों को ही निशाना बनाते थे। पूछताछ में इन्होने इन्दौर में दो और उज्जैन में चोरी की एक वारदात करने की बात कबूली है। इसके अलावा इन्होने महाराष्ट्र के शहरों में भी चोरी की तीन वारदातें कबूली है। चोरों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
मंदिर में प्रयुक्त चाँदी के पात्र दो थाली, चार छोटे लोटे, दो गिलास, दो छोटे कलश, दो छोटी प्लेट, दो छोटे दीपक, पांच छोटी कटोरी, दो बड़ी कटोरी, दो बडे दीपक, चार चम्मच, एक कलश सुरई जैसा कुल 28 आर्टिकल, कुल वजनी -01 किलो 100 ग्राम, एवं नगदी करीबन 2000 रुपये, कुल कीमती करीबन 1,10,000 रुपये 57 रुपए पुलिस ने बरामद किए है।

Related Articles

Back to top button