परीक्षा में पहला पेपर किसी को मख्खन तो किसी को आसान लगा अंग्रेजी का पर्चा

रतलाम
माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं की शुरुवात मंगलवार से हो गई। आज कक्षा 12 वी की परीक्षा में अंग्रेजी का प्रश्नपत्र हल किया। जिसे परीक्षार्थियों ने आसान और समझने वाला बताया है।
कक्षा 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षार्थियों के लिए काफी सरल और संतुलित रहा है। अधिकांश छात्रों ने इसे मक्खन जैसा आसान और एक नंबर पेपर बताया है।
शा. हाई स्कूल अमलेटा के प्राचार्य सुनील कुमार कदम के अनुसार सेक्शन ए (रिडीग स्कील अनसीन पैसेज समझने में आसान थे। छात्रों के अनुसार, प्रश्न सीधे थे और उत्तर पैसेज में आसानी से मिल रहे थे। टाइटल और नोट्स बनाने वाले प्रश्न भी सरल रहे।
सेक्शन A (Reading Skills): अनसीन पैसेज (Unseen Passage) समझने में आसान थे। छात्रों के अनुसार, प्रश्न सीधे थे और उत्तर पैसेज में आसानी से मिल रहे थे। टाइटल और नोट्स बनाने वाले प्रश्न भी सरल रहे।
सेक्शन B (Writing Skills): इस भाग में एडवरटाइजमेंट (जैसे एक्सीलेंट कंडीशन में चीजों की बिक्री), पोस्टर मेकिंग और लेटर राइटिंग शामिल थे। औपचारिक (Formal) और अनौपचारिक (Informal) दोनों पत्रों का प्रारूप परिचित था।
सेक्शन C (Grammar): ग्रामर का हिस्सा मध्यम स्तर का था। ‘Do as Directed’ के तहत पूछे गए प्रश्न पिछले 5 वर्षों के और परीक्षा बोध जैसी सहायक पुस्तकों से काफी मिलते-जुलते थे।
सेक्शन D लिटरेचर सेक्शन पूरी तरह से NCERT किताबों पर आधारित था। ‘The Last Lesson’ और ‘Lost Spring’ जैसे महत्वपूर्ण अध्यायों से अपेक्षित प्रश्न पूछे गए थे।
पेपर का समग्र स्तर ‘आसान’ से ‘मध्यम’Easy to Moderate रहा।
कुछ छात्रों के लिए रीडिंग सेक्शन थोड़ा लेंथी था, लेकिन अधिकांश ने इसे समय पर पूरा कर लिया।
माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12 वीं की परीक्षा 10 फरवरी (मंगलवार) से शुरू हुई। रतलाम में परीक्षा को लेकर 58 केंद्र बनाए गए है। जिसमें 11478 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा की निगरानी के लिए उडऩदस्ता दल भी बनाए गए है जो कि परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर पहली बार जेमर लगाए गए है।
परीक्षा में नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी निगरानी और थानों से प्रश्न-पत्र निकालने तक वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा सुबह 9 बे से शुरू हो चुकी है जो कि दोपहर 12 बजे तक होगी। पहला प्रश्नपत्र अंग्रेजी का होगा। परीक्षा 7 मार्च तक चलेगी। नकल पर निगरानी के लिए 6 उडऩदस्ता दल भी बनाए गए है।
