सिंधिया स्कूल के प्राचार्य ने छात्र की पीठ पर लाठी बरसाई

रतलाम
जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र सिंधिया कान्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल ने कक्षा 9 वी के छात्र पर इतनी लाठिया बरसाई की इसकी पीठ बुरी तरह से जख्मी हो गई। छात्र के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
ग्राम अयाना में रहकर मजदूरी करने वाले फरियादी का छोटा बेटा जीवन गाँव में ही स्थित सिंधिया कान्वेंट स्कूल में कक्षा 9 की पढ़ाई करता है। 28 सितम्बर को इनके परिवार में श्राृद का आयोजन होने के कारण छात्र स्कूल नही जा पाया था।
29 सितम्बर को छात्र स्कूल से घर लौटा तो वह बीमार जैसा लग रहा था। इस पर पिता ने कारण पूछा तो छात्र ने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल रवि कुमार झा ने इसे लकड़ी से पीटा है। छात्र ने अपने पिता को पीठ पर लकडिय़ों के निशान भी दिखाए।
पिता ने अपने बेटे को थाने ले जाकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मेरे लडके जीवन को प्रिंसिपल के संरक्षण मे स्कुल भेजता हूँ प्रिसिंपल द्वारा मेरे लडके को होमवर्क व स्कुल मे गैर हाजीर होने की बात को लेकर मानसिक व शारीरिक रुप से लगातार प्रताडि़त किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई की जाए
