Product by Red Chilis
पिता के निधन के बाद मौसर के रुपए लौटाने पर बेटे ने विधवा माँ को पीटा

रतलाम
जिले के नामली थाना क्षेत्र में रहने वाले बेटे ने अपनी माँ के साथ लाठियों से पीट कर इसलिए घायल कर दिया क्यूकि माँ अपने पति की मौत के बाद आयोजित मौसर कार्यक्रम की राशि बेटे के नही दे पा रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार मामला ग्राम पंचेड़ का है। जहां रहने वाली महिला के पति अम्बारामजी का निधन तीन माह पूर्व हो चुका था। इनके निधन के बाद बेटे गोविन्द ने मोसर-घाटे के कार्यक्रम में कुछ रुपयों का सहयोग किया था। इस कार्य में इसकी माँ ने भी दो ढाई लाख रुपए खर्च किए थे।

