Product by Red Chilis

अखाड़े के उस्ताद पर चाकू से हमले का प्रयास, साथियों ने जान बचाई

रतलाम
शहर के सुनारों की गली में आशापुरा ज्वैलर्स दुकान के मालिक और श्री द्वारिकाधीश आदर्श आर्य युवक हिंद व्यायामशाला में युवाओं को कुश्ती का प्रशिक्षण देने वाले उस्ताद पर बीते दिनों चाकू से हमले का प्रयास किया गया है। उस्ताद ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
फरियादी के अनुसार यह सुनारों की गली मे स्थित श्री द्वारिकाधीश आदर्श आर्य युवक हिंद व्यायामशाला मे बच्चो को व्यायाम का प्रशिक्षण देते है। गत 29 सितम्बर की रात बीते दिनों अनंत चतुर्दशी के चल समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद शीतल सेन निवासी धनजी भाई का नोहरा चांदनी चौक सुनारो की गली नुक्कड पर चिल्लाचोट कर कह रहा था कि चेतन सोनी अखाडे का बहुत बडा पहलवान बनता है दम है तो बाहर निकल । फरियादी जैसे ही घर से बाहर निकले वैसे ही शीतल इन्हे गालियां देने लगा। जब इसे गाली देने से मना किया तो इसने अपने बगल मे रखा चाकू निकाला व इन्हे मारने के लिये दौडा? तभी समीप खड़े विशाल आंवला व सचिन नागौरा जोर से चिल्लाये और उन्होने बीच बचाव किया । यहां आसपास के लोग भी शीतल के हाथ मे चाकू देखकर डर गये । यहां लोगों की भीड़ देख शीतल जाते जाते कहने लगा कि आज तो तू इन लोगो की वजह से बच गया है और चाकू दिखाकर बोला कि आईंदा पहलवानी की तो जान से खत्म कर दूंगा।

Related Articles

Back to top button