Product by Red Chilis

नगर निगम की संपत्ति को नुकसान पहुचाने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

रतलाम
गत 6 सितम्बर की रात लगभग 10 से 12 बजे के बीच शहर के तेजानगर ब्लाक नम्बर-1 के मुख्य गेट पर तोडफ़ोड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में पार्षद व महापौर काउंसिल सदस्य अक्षय संघवी ने मौके पर पंचनामा आदि की कार्रवाई करवाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपितों पर नामजद व अन्य पर प्रकरण दर्ज किया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार माणकचौक थाना प्रभारी के निर्देश पर प्रधान आरक्षक ने मामले की जांच करते हुए उक्त मामले में अक्षय संघवी, हर्षित मेहता आदि के कथन दर्ज किए है। इनके बयान के मुताबिक आरोपित मनीष मालपानी, हर्ष वशिष्ठ, अक्षित मूणत और अन्य निवासी तेजानगर ब्लाक नम्बर-1 के खिलाफ अपराध धारा 324 (3), 324 (4),3 (5) बीएनएस व 3 लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
उक्त आरोपितों ने वार्ड 23 में संत रविदास चौक (चमारिया नाका) स्थित तेजा नगर ब्लाक नम्6र-1 के मुख्य प्रवेश द्वार पर नगर निगम रतलाम द्वार निर्मित व स्थापित गेट को क्षति पहुचाई थी। इन आरोपितों ं द्वारा जानबूझकर तोडफ़ोड़ कर क्षतिग्रस्त किया गया है। उक्त द्वार गेट क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा एवं क्षेत्र के सौंदर्याकरण की दृष्टि से नगर पालिक निगम, रतलाम द्वारा स्थापित किया गया था।
पार्षद के अनुसार तेजा नगर ब्लक क्रमांक 01 मुख्य प्रवेश द्वार पर तोडफोड में शामिल व्यक्ति मनीष मालपानी, हर्ष वशिष्ठ एवं अक्षित मूणत एवं अन्य निवासी तेजा नगर ब्लक नंबर 01 के रहवासी के द्वारा किये जाने का उल्लेख है।

Oplus_131072

Related Articles

Back to top button