Uncategorized

बहू की बवाल और धमाल से सास-ससुर की जिन्दगी बदहाल

रतलाम
इन दिनों बहूओं के कारनामे पूरे देश यहां तक की विदेशों में भी सुर्खिया बटोर रहे है। कोई पहाड़ों में तो कोई ड्रम और भोजन में पति को मौत के घाट उतार रही है। पिछले दिनों भाजपा नेत्री बहू ने अपने ससुर को एसडीएम कोर्ट में चप्पल से पीट दिया वही सैलाना से एक और मामला आया है जिसमें लव मैरिज करके ससुराल आई बहू ने पति की मौत के बाद सास ससुर की संपत्ति हड़प कर अपने नए पति के साथ इनका जीना बदहाल कर दिया है। बहू से प्रताडि़त बुजुर्ग दंपत्ति ने जिला प्रशासन से गुहार लगा कर शातिर बहू पर कानूनी की मांग की है। न्याय नही मिलने पर बुजुर्ग ने आत्म हत्या करने की बात शिकायत में दर्ज की है।
दयानंद मार्ग सैलाना में रहने वाले कमलाशंकर पिता लक्ष्मीनारायण सोलंकी ने बताया कि वह अपनी 70 वर्षीय पत्नी के साथ अपने पुस्तैनी मकान में रहते है। इनके साथ बेटा राकेश व बेटी शीतल भी रहा करते थे। कुछ सालों पहले इनके पुत्र राकेश ने सोशल मीडिया के माध्यम से सम्पर्क कर आशा सोंलकी नामक युवती से विवाह कर लिया। इस मामले की जानकारी इन्हे कुछ समय के बाद पता चली थी।
शिकायत में बताया गया कि सोंलकी के पास पुस्तेनी 5.50 बिघा कृषि जमीन पूर्व में इनकी माता नंदी बाई पति लक्ष्मीनारायण सोलंकी के नाम से थी। तथा 2.5 बीघा मेरी पत्नी लीलाबाई पति कमलाशंकर सोलंकी के नाम से सैलाना तहसील में दर्ज थी । मगर मेरे लडक़े ने जीवित अवस्था के समय बहू आशा के कहने से पुस्तैनी मकान बेच कर रंगवाड़ी मोहल्ला सैलाना में मकान बनवाया था। तथा वंहा पर मेरे पुत्र राकेश की दो बेटियां एक पुत्र हुआ था ।
सडक़ दुर्घटना में मारा गया राकेश
श्री सोंलकी के अनुसार मेरा पुत्र राकेश व इसकी पत्नी आशा विगत 25 अक्टूबर 2022 को सैलाना से रतलाम घुमने जाने का कह कर घर से निकले थे तथा 2 घंटे बाद बहू आशा का फोन आया की हमारा 80 फिट रोड में एक्टिवा फिसलने से एक्सीडेंट हो गया है। अस्पताल में डाक्टरों ने बताया कि राकेश का अधिक मात्रा में खून बह गया है इसे अहमदाबाद ले जाओं, राकेश को वहां ले गए मगर उपचार के दौरान 28 अक्टूबर 2022 को इसकी मौत हो गई।
पति की मौत के बाद बहू ने बदला रंग
सोंलकी के अनुसार बेटे राकेश की मौत के बाद बहू आशा ने अपना असली रंग बताना शुरु कर दिया और हमे सलाह दी कि हमारे मोहल्ले में हमारी दुकान नही चलती है ऐसे में खेत बेचकर मार्केट में मकान व दुकान ले लो। बहू की इस सलाह पर हमने इसके बहकावे में आकर जमीन बेच दी। इस जमीन की पूरी राशि ाशा ने अपने खाते में जमा करवा ली। इस राशि में से मेरी बेटी शीतल को भी हिस्सा नही दिया गया।
रतलाम में मकान व प्लाट ले लिया
आशा ने सारा रुपया अपने अकाउंट में लेकर सैलाना में महात्मा गांधी रोड पर एक मकान मय दुकान अपने नाम से खरीद लिया व बाद रतलाम में कस्तूरबा नगर मेन रोड पर तीन मंजिला मकान अपने नाम से खरीद लिया कर एक प्लाट सैलाना रोड रतलाम में भी अपने नाम से खरीद लिया। इस संपत्ति को हड़पने के बाद इसके व्यवहार हमारे प्रति बदल गया और बात बात पर मुझे और मेरी पत्नी को गली-गलोच करने लगी और शीतल को हिस्सा देने का कहा तो बोली कोन सा हिस्सा अब सारी प्रापर्टी मेरी है । चुप-चाप पड़े रहो और किसी से बात करने को प्रयास भी मत करना वरना ठीक नही होगा।
नए पति को लेकर प्रकट हुई बहू
सोंलकी के अनुसार बेटे की असमय मौत से आहत हम बुजुर्ग दंपत्ति संताप मना ही रहे थे, वही बहू ने अपना आपराधिक प्रवृति वाला रंग दिखाना शुरु कर दिया। हमारी संपत्ति हड़पने के बाद इसने हमे प्रताडि़त किया और गत 27 जनवरी 2025 को हमारे घर पर राहुल दुबे नामक एक व्यक्ति को लेकर आई और बोली कि मैने राहुल से शादी कर ली है और अब राहुल और मै आपके ही घर में रहेगे।
पोता-पोती को मारने की धमकी
आशा ने राहुल के दम पर अपना रुप और विकराल कर लिया। इसने सोंलकी और इनकी पत्नी को भोजन नही देना, किसी रिश्तेदार यहां तक की इनकी बेटी शीतल से भी किसी तरह की बात करने पर पांबदी लगा रखी थी। आशा सोंलकी बुजुर्ग सास ससुर को बार बार धमकी देती है कि वह इनके पोते-पोती को जान से मार देगी।
कमलाशंकर सोंलकी के अनुसार कुछ समय पहले घर से दो पहिया वाहन निकालते समय इनका पैर फेक्चर हो गया था, इसके इलाज के लिए भी आशा ने इन्हे रुपये नही दिए थे।
पुलिस के सामने माफी मांगी थी
सोंलकी के अनुसार बहू की प्रताडऩा और इसके विकराल रुप को देखते हुए हमने जान की सलामती के लिए एसपी को शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर आशा को सैलाना थाने में तलब किया गया था। जहां आशा ने मै आगे से सैलाना वाले मकान में नही आउगी और रतलाम स्थित कस्तुरबा नगर वाले घर में ही रहूगी। मगर इस माफी नामे के एक माह बाद ही आशा ने बाहरी लोगों को सैलाना भेज कर हमारे मकान को नीलाम कराने के लिए दबाव बनाना शुरु कर दिया है।
बहू पर प्रकरण दर्ज करो, वरना आत्म हत्या ही है रास्ता
सोंलकी ने बीते दिनों जनसुनवाई में आवेदन देकर प्रशासन से मांग की है कि हमारी संपत्ति हड़प कर हमे लगातार नारकीय जीवन जीने पर मजबूर कर रही आशा सोंलकी सैलाना स्थित मकान बेचने की कोशिश कर रही है तथा मुझे अनजान लोगो को भेज कर मकान खाली करने का दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी दे रही है। तब मेने अपने आस पडोस व् समाज के व् सैलाना के गणमान्य लो दुकान ही मेरे रहने व रोजीरोटी का सहारा है यदि यह मकान बेच देती है तो मुझे और मेरी पत्नी के लिए आत्म हत्या करने के अलावा कोई रास्ता नही रहेगा ।
सोंलकी ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि आवेदन पर संज्ञान लेते हुए आशा सोंलकी और इसके नए पति राहुल दुबे के विरुध क़ानूनी कार्यवाही कर उनके अपराधिक कृत्य के लिए बी.एन.एस धाराओ में अपराध पंजीबध कर कठोर दंड दिलाकर व मुझे व् मेरी पत्नी को न्यायोचित सहायता प्रदान करे ।

Related Articles

Back to top button