वसूली का आरोप लगा कर टीआई के साथ झूमा झटकी की

रतलाम
बीते बुधवार को जावरा शहर थाना प्रभारी, प्रधान आरक्षक और आरक्षक पुलिस चौकी सहायता केन्द्र यातायात बस स्टेण्ड पर वाहन चैकिंग कर रहे थे, तभी शराब पीकर आए एक मोटर साईकल सवार ने वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली का आरोप लगाते हुए इनके साथ गाली गलौच कर झूमाझटकी की है। इस दौरान टीआई को चोट लगी जिनका इलाज अस्पताल में कराया गया है।
बताया जाता है कि यातायात बस स्टेण्ड जावरा में वाहन चेंकिग कर आवागमन व्यवस्था देख रहे थे, इसी दौरान एक युवक लहराते हुए बाईक चला कर आया तो इसे रोक कर दस्तावेज मांगे गए। इस पर युवक ने दस्तावेज देने से मना करते हुए कहां कि तुम लोग वाहन चेंकिग के नाम पर चौराहे चौराहे पर खड़े होकर वसूली करते हो। युवक ने अपना नाम राजेश पिता बंशीसिंह चौहान निवासी गांधी कालोनी जावरा को होना बताया था। युवक अपनी बाईक नम्बर एमपी-43 जीपी-2936 शराब पीकर चला रहा था। पुलिसकर्मी जब इसका चालान बनाने लगे तो राजेशसिंह चौहान विवाद पर उतर आया और इसने पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी शुरु कर दी। इस दौरान युवक ने लात उठाई जो टीआई के बाए हाथ पर चोट लगी है। जिन्हे जावरा अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। बाद में युवक को बाईक सहित थाने लाया जाकर शासकीय कार्य में बांधा सहित अन्य धाराओं में कायमी की गई।
