Product by Red Chilis

लडक़ी ने टेलीग्राम पर व्यापार की तरकीब बताई और लाखों से ठगा गया शेयर ब्रोकर

रतलाम
शहर के टीआईटी रोड़ इलाके में रहकर शेयर मार्केट में काम करने वाला युवक किसी लडक़ी के हस्ते टेलीग्राम पर मिले बिजनेश आईडिये के चक्कर में लाखों रुपए से हाथ धो बैठा है। मामले की शिकायत पर जांच की जा रही है।
लडक़ी के हाथों ठगाए पीडि़त ने शिकायत दर्ज कराई है कि इसका रतलाम की एक बैंक में सेविंग अकाउंट जिसमे इसका मोबाईल नंबर रजिस्टर्ड है। आज से तीन महीने पहले इसके टेलीग्राम पर त्रिशा शर्मा नाम की लडकी ने इसे एक बिजनेस आईडिया दिया था जिसमे इसे ई कामर्स (ड्रापशिपिग) प्रोडक्ट की 80 प्रतिशत कीमत पहले ही देना थी बाद मे इसे 20 प्रतिशत का मुनाफा मिलना था। पीडि़त ने बिजनेस शुरु करने के लिये गत 16 जून को को फोने पे के माध्यम से पहली बार मे 9452 रुपये, 20 जून को 9432 रुपये व 13,111 रुपये, 21 जून को 30,000 रुपये, 22 जून को 57,880 रुपये भेजे थे।
पीडि़त के अनुसार इनकी मेरी मां के बैंक खाते से 23 जून 2026 को 50,000 रुपये एवं इसके अकाउंट से 21,216 रुपये , 24 जून को 69951 रुपये, 26 जून को 49000 रुपये व 18224 रुपये, 2ि9 जून को 50000 रुपये , 30 जून को 25400 रुपये भेजे थे।
इसी प्रकार 1 जुलाई को 88131 रुपये, 2 जुलाी को अपने भाई राहुल के के खाते से 80000 रुपये व मां के अकाउंट से 41260 रुपये, व 18898, रुपये इस तरह कुल राशि 6,16,047 रुपये इसके द्वारा बिजनेस करने के नाम पर भेजेे गये है। लाखों रुपए की राशि भेजने के बाद कंपनी ने इसे मुनाफे के नाम पर मात्र 15908 रुपये भेजी गई थी उसके बाद कोई भी राशि नही भेजी गई है।
पीडि़त ने मामले की शिकायत सायबर नम्बर पर की थी और थाने पर भी शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button