रतलाम की पुलिस चौकी पर तोडफ़ोड़,बदमाश कैमरों में कैद हुए

रतलाम
जिले के सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बेड़दा पुलिस चौकी पर कुछ बदमाशों ने तोडफ़ोड़ कर शासकीय संपत्ति को क्षति पहुचाई है।
मिली जानकारी के अनुसार 24 सितम्बर की रात चौकी की पुलिस गश्त पर थी इसी दौरान चौकीदार मुकेश ग्राम बेड़ता ने सूचना दी थी कि पुलिस चौकी पर कुछ लोगों ने पत्थर फेक कर बाहर की खिडकियों के कांच, फ्रेम, जाली,टेबल कुर्सी, बैंच, मैन लाईट सहित अन्य सामान में तोडफ़ोड़ की और फरार हो गए है।
इस सूचना पर पुलिसकर्मी चौकी पर पहुचे तो तो चौकीदार द्वारा बताये गये उक्त सभी शासकीय सामान क्षतिग्रस्त होना पाये गये, बाद चौकी पर लगे कैमरों को देखा गया जिसमें एक आरोपी राजेश पिता तेजिया मईड़ा, नि. ग्राम आम्बापाड़ा का नजर आ रहा है, दूसरे व्यक्ति ने काले रंग की पेन्ट-शर्ट पहन रखी है व सफेद कपड़े से मुँह बांधकर छुपा रखा है तथा हाथ में एक हरे रंग की गोफन पकड़े नजर आ रहा है और तीसरे व्यक्ति ने क्रीम कलर की शर्ट पहनी है जिसपर पीछे 06 नंबर अंकित नजर आ रहा है, मगर इसका चेहरा स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है ।
उक्त तीनों आरोपीगणों के द्वारा चौकी की शासकीय संपत्ति को जान-बूझकर तोड़-फोडक़र नुकसान किया है। आरोपियों की आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है, इनके खिलाफ धारा 324- (3) बी.एन.एस. एवं 3/4 लोक संपत्ति की नुकसानी का निवारण अधिनियम का पाया जाने से कायमी की गई है।
