कांग्रेस नेता के मकान में जुआरियों की गूंज, बेटे भी पत्ते फेटते मिले

रतलाम
पार्टी की खोई साख बचाने और युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार की जंग के बीच कांग्रेस के आला कमान जहां एक और जगह जगह छात्रों की गूंज समारोह कर रहे है वही रतलाम कांग्रेस का भोपू आशीष मेड़ा उर्फ डेनियल अपने मकान में जुए का अड्डा चला कर अवैध लाभ कमा रहा है। बीते दिनों पुलिस ने इस कांग्रेसी भोपू के अड्डा पर दबिश दी तो यहां इसके दो बेटे भी हाथों मे नोट लिए हुए ताश के पत्ते फेटते नजर आए।
पुलिस के अनुसार खुफिया सूचना के आधार पर हापूखेडी सनावदा रोड ग्रीन पार्क कालोनी के मकान पर दबिश दी गई थी। यह बेटू मईड़ा पिता आशीष मईड़ा का मकान है। सूचना मिली थी कि इस मकान में जुए का अड्डा संचालित किया जा रहा है।
पुलिस के सूत्र के बताये स्थान बेटू मईडा का घर हापूखेडी सनावदा रोड ग्रीन पार्क कालोनी रतलाम पहुंचे जहाँ पर खिडकी से झाँककर देखते नौ व्यक्ति रुपयो का दाँव लगाकर ताश पत्ते खेलते दिखे एक व्यक्ति ताश फेंट रहा था तभी एक व्यक्ति ने 1000 रूपये से पान का बादशाह मांगा। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर घेराबन्दी कर नौ व्यक्तियों को अवैध रूप से हारजीत का दाव ताश पत्तो से रूपये से खेलते हुए पकड़ा। ताश पत्ते फेटने वाले ने अपना नाम रितीक चावण पिता रामचन्द्र चावण उम्र 26 वर्ष निवासी जवाहर नगर होना बताया जिसके कब्जे से 20 ताश पत्ते तथा 5850 रूपये बरामद किए। इसी तरह दूसरे आरोपी और कांग्रेस नेता आशीष उर्फ भोपू के पुत्र बेटू मईडा पिता आशीष मईडा निवासी आमलिया भेरू के कब्जे से 6140 रूपये इसे नेता के दूसरे बेटे नंदू मेडा के कब्जे से 9810 रूपये, पियुष सिंह पिता दिलीप सिंह निवासी अलकापुरी के कब्जे से 5200 रूपये, अरूण जैन पिता हरदयाल जैन निवासी कस्तुरबा नगर के कब्जे से 4500 रूपये, पवन पिता रमेशचन्द्र निवासी पारस नगर के कब्जे से 6500 रूपये,आकाश पिता रमेश बोरासी शिवनगर के कब्जे से 7450 रूपये, युशुफ मोहम्मद पिता नूर मोहम्मद विनोबा नगर के कब्जे से 3820 रूपये और जय वर्मा पिता विजय वर्मा निवासी कसेरा बाजार के कब्जे से 4800 रूपये तथा फड़ पर से 14830 रूपये नगदी जुआ रकम तथा 32 ताश पत्ते कुल 68900 रुपये तथा 52 ताश पत्ते बरामद किए गए। पुलिस मकान के मालिक के दस्तावेज आदि की भी जांच कर रही है।
छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज हुआ था
जुआ घर चला रहे कांग्रेस नेता आशीष डेनियल व इसके साथी के खिलाफ गत तीन साल पहले एक दलित युवती ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कराया था। आशीष के कार्यालय में काम करने वाली दलित युवती के साथ कांग्रेस नेता और नेता के दोस्त ने छेड़छाड़ की थी। पीडि़त युवती ने पुलिस थाना अजाक रतलाम पहुंचकर कांग्रेस नेता और एक अन्य के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। छेड़छाड़ का आरोपी कांग्रेस नेता आशीष डेनियल नगर निगम चुनाव में पार्षद पद का चुनाव भी कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुका है। जिसमे वह हार गया था।
रियल एस्टेट के नाम पर दिया धोखा
शहर के व्यक्ति नरेंद्र डबरिया से पांच लोगों आशीष डेनियल पिता जोसफ डेनियल उनकी पत्नी नीलिमा डेनियल, कॉलोनाइजर चंद्रप्रकाश भंडारी पिता सागरमल भंडारी, याह्या खान पिता रफीक खान शैरानी और आरिफ बेलिम पिता अब्दुल कलाम बेलिम ने रियल एस्टेट में इन्वेस्ट करने के नाम पर 30 लाख रुपए लगवाए थे। फरियादी विगत एक दशक से भटक रहा है। आरोपितों ने डबरिया को आश्वस्त किया कि कॉलोनी बिकने के बाद उनकी राशि का भुगतान किया जाएगा। इसमें जो भी हिस्सेदारी होगी वह दी जाएगी। बाद में इन लोगों की नीयत खराब हुई और उन्हें रुपए देने से ही बदल गए। सभी के खिलाफ अमानत में खयानत का केस पुलिस ने दर्ज किया है।

