क्राइम

बेटियों को देह व्यापार से बचा कर पढ़ाने वाला दिलावर अब बन गया ड्रग कारखाने का मालिक

रतलाम। किसी समय जावरा विधानसभा से जुड़े चिकलाना गांव का नाम देह व्यापार से जुड़े एक समाज के नाम पर कुख्यात था। इसी गांव में रहने वाला दिलावर खान उस समय सामान्य सा व्यक्ति मगर दंबग छवि वाला इंसान माना जाता था। इसी दिलावर ने देह व्यापार से जुड़े परिवारों की बेटियों को शिक्षा से जोडऩे का पहला प्रयास किया। ऐसे परिवारों में जन्म लेने वाली बच्चियों को शिक्षण व्यवस्था से जुड़ी सभी प्रकार की सामग्री उपलब्ध कराई , साल 2001 तक यही दिलावार देह व्यापार से जुड़े परिवारों को गंदा धंधा छोडऩे की सलाह देकर इसने ऐसे तमाम परिवारों को रोटी,कपड़ा और मकान सहित तमाम तरह की मूलभुत सुविधाए उपलब्ध कराई, इसकी कहानियां अखबारों की सुर्खिया रहा करती थी। मगर आज इसी दिलवाले दिलावर की छवि डाँन के रुप में विकसित होने के बाद कईयों के भ्रम टूटने लगे है।
आज लगभग 25 साल बाद इसी दिलावर की कहानी को पुलिस की जुबानी सुनी तो पता चला दिलावर और इसका पूरा कुनबा नशे का कारखान चला रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन मे 16 जनवरी को पुलिस टीम द्वारा थाना कालूखेड़ा अंतर्गत ग्राम चिकलाना में आरोपी दिलावर लाला के निवास स्थान पर दबिश दी गई, जहाँ अवैध मादक पदार्थ एमडी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया।
यहां पुलिस ने 16 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार कर 10 किलो 930 ग्राम एमडी, एमडी निर्माण में प्रयुक्त केमिकल एवं उपकरण्, वाहनों से भी मिली एमडी,घर की विधिवत तलाशी के दौरान दो चार पहिया वाहनों –
स्कॉर्पियो एवं 700 से भी अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी इन वाहनों के माध्यम से एमडी की सप्लाई की तैयारी कर रहे थे। उक्त दोनों वाहनों को भी पुलिस द्वारा जप्त किया गया है।

हमारी पुलिस ने आरोपी के घर की धीर गंभीर गहन तलाशी में 02 अवैध 12 बोर की बंदूकें, 91 जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जप्त किया गया।
एमडी निर्माण वाले कारखाने से जुड़े घर में राष्ट्रीय पक्षी मयूर को अवैध रूप से पालतू बनाकर रखा गया था। क्षेत्र की अजगर बनी वन विभाग की टीम ने जागकर दो मयूर का रेस्क्यू किया गया। इसके अतिरिक्त कीमती चंदन की लकड़ी भी बरामद हुई है। प्रकरण में आरोपी दिलावर खान, उसके दामाद याकूब खान सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार दिलावर पिता फिरदौस लाला – निवासी चिकलाना, याकूब पिता फकीरगुल खान – निवासी देवल्दी, इमरान पिता इस्माइल खान – निवासी चिकलाना,शोएब पिता अलीम खान – निवासी भीलवाड़ा,अजहर पिता दिलावर खान – निवासी चिकलाना,अयाज पिता दिलावर खान – निवासी चिकलाना,विनोद पिता बाबूनाथ – निवासी बरखेड़ी, विक्रम पिता बाबूनाथ – निवासी बरखेड़ी, रईस पिता रहीम गुल निवासी चिकलाना,शाहबाज पिता मीर बादशाह – निवासी देवलदी,फरीदा पति दिलावर खान, बखमीना पति याकूब खान, फिजा पति अजहर खान, शायना पति दिलावर लाला, मुमताज पति इस्माइल खान पठानऔर एक नाबालिक इस मामले में आरोपी है।

Related Articles

Back to top button